Home Punjab>Ludhiana Punjab News: Court Complex में लिफ्ट हुई खराब, पुलिस कर्मी सहित 17 लोग फंसे, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

Punjab News: Court Complex में लिफ्ट हुई खराब, पुलिस कर्मी सहित 17 लोग फंसे, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

0
Punjab News: Court Complex में लिफ्ट हुई खराब, पुलिस कर्मी सहित 17 लोग फंसे, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले में स्थित कोर्ट कॉम्प्लेक्स में आज अचानक लिफ्ट में तकनीकी खराबी आ गई। इस दौरान लिफ्ट फ्लोर के बीच में ही अटक गई। घटना को लेकर लोगों में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार हादसे के दौरान लिफ्ट के अंदर पुलिस कर्मी सहित 17 लोग मौजूद थे, जो कुछ देर तक लिफ्ट में फंसे रहे। घटना की सूचना मिलने पर एडवोकेट परमिंदर सिंह कुक्की और एडवोकेट राहुल शर्मा मौके पर पहुंचे और दोनों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया।

दोनों वकीलों की तत्परता और हिम्मत के चलते लिफ्ट में फंसे सभी 17 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई। लोगों ने दोनों वकीलों की बहादुरी, जिम्मेदारी और सेवा भाव की सराहना की। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अगर समय पर कार्रवाई नहीं होती तो स्थिति गंभीर हो सकती थी। इस घटना ने कोर्ट परिसर में लिफ्टों की मेंटेनेंस व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here