इस घटना में दोनों पक्षों में जमकर लात-घूंसे और लाठी-डंडे चले। मारपीट पंडाल से शुरू होकर सड़क तक फैल गई। इस झड़प में कई लोगों के घायल होने की सूचना मिली है। घटना की वीडियो भी सामने आई है, जिसमें लोग सड़कों पर भागकर जान बचा रहे है। वहीं दूसरी वीडियो में कुछ लोग घायल हुए है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज की। सीओ प्रखर पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।View this post on Instagram