Home Lifestyle गर्मियों में नहीं खट्टा होगा दही, इन Tips के साथ जमाएं Fresh Curd

गर्मियों में नहीं खट्टा होगा दही, इन Tips के साथ जमाएं Fresh Curd

0
गर्मियों में नहीं खट्टा होगा दही, इन Tips के साथ जमाएं Fresh Curd
लाइफस्टाइल: गर्मियों के इस मौसम में दही हर घर की रुटीन का हिस्सा होता है। यह शरीर को सिर्फ ठंडक ही नहीं देता बल्कि पाचन को भी दुरुस्त रखता है परंतु जैसे-जैसे गर्मी बढ़ती है एक परेशानी भी बढ़ जाती है और वो परेशानी है दही जल्दी खट्टा हो जाना। कई बार रात में जमाया हुआ दही सुबह तक इतना खट्टा हो जाता है कि खाने का मन ही नहीं करता। ऐसे में आपको कुछ ऐसे ट्रिक्स बताते हैं जिनसे आप दही को ताजा और फ्रेश रख सकते हैं।

इस बात का रखें ध्यान

सबसे पहले यहां पर यह समझना जरुरी है कि दही खट्टा होना एक नैचुरल प्रक्रिया होती है। दूध में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया लैक्टोज को लैक्टिक एसिड में बदलते हैं। इससे दही का स्वाद हल्का खट्टा होता है लेकिन ज्यादा गर्मी में यह प्रक्रिया तेज हो जाती है। इससे दही जल्दी खट्टा हो जाता है। दही जमाने के लिए दूध का चुनाव बहुत ही खास होता है। हमेशा ताजा और अच्छे क्वालिटी वाले दूध का इस्तेमाल करें। एक्सपायरी के करीबन दूध में बैक्टीरिया पहले से ज्यादा होते हैं। इससे दही जल्द ही खराब हो सकता है। दूध को अच्छे से उबालकर हल्का गुनगुना होने पर ही उसमें जामन स्टार्टर डालें।

साफ-सफाई का रखें ध्यान

साफ-सफाई का भी खास ध्यान रखें। जिन बर्तनों में दही जमा रहे हैं। वो पूरी तरह साफ और सूखे होने चाहिए। थोड़ी सी भी गंदगी या बैक्टीरिया दही के स्वाद और टेक्चर को भी खराब कर सकते हैं। गर्मी में जगह चुनना भी जरुरी है। दही को ऐसी जगह पर रखें जहां बहुत ज्यादा गर्मी या सीधी धूप न हो। बहुत गर्मी में भी दही खट्टा होता है। यदि किचन ज्यादा गर्म है तो घर के किसी ठंडे कोने में दही जमाना बेहतर रहेगा।

ये तरीका भी आएगा काम

एक छोटा सा आसान तरीका यह भी होगा कि दूध में दही जमाने से पहले एक चम्मच चीनी मिला दें। इससे अच्छे बैक्टीरिया को संतुलित तरीके से बढ़ने में मदद मिलती है और दही जल्दी खट्टा नहीं होता। इसके साथ ही हमेशा ताजा दही का जामन इस्तेमाल करें। दही जमने के बाद उसको ज्यादा देर तक बाहर न रखें। तुरंत फ्रिज में रख दें। ठंडा तापमान बैक्टीरिया की गति को धीमा कर देता है। इससे दही का स्वाद लंबे समय तक सही रहता है। ध्यान रखें कि दही को हमेशा एयरटाइट डिब्बे में रखें ताकि उसमें बाहर की गंध न जाएं। यदि आप मीठा दही पसंद करते हैं तोदूध में पहले से चीनी मिलाकर भी दही जमा सकते हैं। इससे स्वाद भी अच्छा होगा और खट्टापन भी कम होगा। दही को खट्टा होने से बचाने के लिए सही दूध, साफ बर्तन, संतुलित तापमान और सही स्टोरेज का ध्यान रखें। इन छोटी-छोटी बातों को अपनाकर आप हर बार स्वादिष्ट, गाढ़ा और बिल्कुल सही दही तैयार कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here