जानकारी मुताबिक, जरनैल सिंह रात करीब 9 बजे अपने घर के बाहर था कि इसी दौरान गांव के अमनदीप सिंह और मनप्रीत सिंह वहां पहुंचे और उनके बीच आपसी कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। जरनैल सिंह के हाथ और अंगूठे पर चोटें आईं, जबकि दूसरे भाई अमरजीत सिंह के हाथ और चेहरे पर चोटें लगीं हैं। घटना में संदीप सिंह भी घायल हो गया। दोनों के बीच झगड़ा देखकर वहां लोग भी जमा हो गए, जिसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। वहीं सारी घटना CCTV में कैद हो गईं। पुलिस ने CCTV फुटेज कब्जे में ले ली है और कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है।View this post on Instagram