Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: 2 पक्षों में हुई खूनी झड़प, एक घायल, देखें वीडियो

Jalandhar News: 2 पक्षों में हुई खूनी झड़प, एक घायल, देखें वीडियो

0
Jalandhar News: 2 पक्षों में हुई खूनी झड़प, एक घायल, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: महानगर में 2 पक्षों के बीच पुराना विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि हमलावरों ने उनके बेटे पर कृपाण (तलवारों) और हथियारों से हमला किया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं, पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों की ओर से शिकायतें मिली हैं और मामले की जांच की जा रही है। पीड़ित महिला ने बताया कि हमलावरों ने पहले से ही उनके घर के बाहर घेराबंदी की हुई थी। जैसे ही उनका बेटा घर से बाहर निकला, काली रंग की गाड़ी में आए युवकों ने उस पर हथियारों से हमला कर दिया।

पीड़ित परिवार के अनुसार, हमलावरों की संख्या काफी अधिक थी और उनके पास कृपाण, पिस्तौल और अन्य घातक हथियार थे। हमले के दौरान युवक को बचाने आई उसकी मां और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी बदसलूकी की गई। महिला का आरोप है कि हमलावरों ने उनके बेटे की बांह पर कृपाण से वार किया, जिससे वह लहूलुहान हो गया।

पीड़ित परिवार का कहना है कि उन्होंने पुलिस को वीडियो साक्ष्य भी दिखाए हैं, लेकिन अभी तक आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं हुई है। उनका आरोप है कि पुलिस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही है। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। जांच अधिकारी का कहना है कि उन्हें झगड़े की कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी। पुलिस के मुताबिक, अस्पताल में भर्ती घायल युवक और दूसरे पक्ष, दोनों की ओर से शिकायतें प्राप्त हुई हैं। पुलिस का कहना है कि यह मामला आपसी रंजिश का लग रहा है और सीसीटीवी फुटेज व वायरल वीडियो की गहनता से जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here