बताया जा रहा है कि एसी के आउट के नीचे पेड़ की टाहनियां पड़ी हुई थी। ऐसे में किसी ने टाहनियों को आग लगा दी। जिसके बाद आग फैलकर एसी के आउटडोर तक पहुंच गई और आउट का काफी नुकसान हो गया। मिली जानकारी के अनुसार घटना के कुछ समय पहले राहगीर द्वारा वहां पर कार पार्क की हुई थी। गनीमत यह रही कि घटना से पहले ही उसने कार वहां से हटा ली थी, नहीं तो हादसे में कार को भी नुकसान पहुंच सकता था। हालांकि इस मामले को लेकर मॉल के संचालकों ने मीडिया से दूरी बनाई हुई है। घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।View this post on Instagram