Home National कई उड़ानें प्रभावितः IndiGo ने यात्रियों के लिए जारी की एडवाइजरी

कई उड़ानें प्रभावितः IndiGo ने यात्रियों के लिए जारी की एडवाइजरी

0
कई उड़ानें प्रभावितः IndiGo ने यात्रियों के लिए जारी की एडवाइजरी

नई दिल्लीः दिल्ली में बदलते मौसम से एक बार फिर हवाई यात्रा को प्रभावित किया। इंडिगो ने यात्रियों को देरी और समय-सीमा में बदलाव की चेतावनी देते हुए ट्रैवेल एडवाइजरी जारी की है। इंडिगो ने अपने अधिकारिक सोशल मीडिया एक्स हैंडल (पहले ट्विटर) पर पोस्ट करके इसकी जानकारी दी है। इंडिगो ने अपनी पोस्ट लिखा कि दिल्ली में खराब मौसम के कारण कई उड़ानें प्रभावित हुई हैं और असुविधा को कम करने के लिए स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

इंडिगो ने एडवाइजरी जारी करते हुए लिखा कि दिल्ली में खराब मौसम की वजह से उड़ानों के संचालन पर असर पड़ रहा है। हमारी टीमें स्थिति पर बारीकी से नजर रख रही हैं, ताकि जैसे ही हालात बेहतर हों, आपकी यात्रा फिर से शुरू हो सके। हम आपको सुरक्षित और सुचारू रूप से आपके डेस्टिनेशन तक पहुंचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।

अगर, आप आज यात्रा कर रहे हैं, तो हम आपको सलाह देते हैं कि एयरपोर्ट के लिए निकलने से पहले हमारी वेबसाइट या ऐप पर अपनी उड़ान का स्टेटस जरूर देख लें। कृपया यात्रा के लिए थोड़ा ज्यादा समय लेकर चलें, क्योंकि सड़कों पर आवाजाही सामान्य से धीमी हो सकती है। आपकी सुविधा और सुरक्षा हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। बता दें कि दिल्ली में खराब मौसम की वजह AI 278, AI 2820, AA 292, 6E 6034, AI 1819 विमानों को जम्मू-कश्मीर एयरपोर्ट की ओर डायवर्ट कर दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here