तभी एक ग्राहक ने शराब के नशे में बार के अंदर उल्टी कर दी। जिसके बाद बार के अंदर उल्टी के बाद एक कर्मचारी ने सवाल उठाया कि आखिर इस गंदगी को साफ कौन करेगा? इस बात पर ग्राहक ने कहा कि वे सफाई के लिए पैसे दे देंगे। लेकिन इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। विवाद इतना बढ़ गया कि बार के अंदर जमकर तोड़फोड़ की गई। वीडियो में बीयर बार में हंगामा होते हुए दिखई दे रहा है। लोग एक दूसरे के साथ जमकर मारपीट कर रहे हैं। घटना में लोगों के बीच जमकर लात घूंसे चले। ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। नागपुर के हुडकेश्वर में बीयर बार के भीतर हुई इस झड़प में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद बार के कर्मचारियों ने नागपुर के हुडकेश्वर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की जांच जारी है।View this post on Instagram