Home International PT Matthew Air नुसंतारा कंपनी का Helicopter दुर्घटनाग्रस्त, 8 की मौत, देखें वीडियो

PT Matthew Air नुसंतारा कंपनी का Helicopter दुर्घटनाग्रस्त, 8 की मौत, देखें वीडियो

0
PT Matthew Air नुसंतारा कंपनी का Helicopter दुर्घटनाग्रस्त, 8 की मौत, देखें वीडियो
जकार्ता: इंडोनेशिया के बोर्नियो द्वीप पर 2 पाम ऑयल प्लांटेशन के बीच उड़ान भर रहे एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। मिली जानकारी के अनुसार पश्चिम कालीमंतन के सेकाडाऊ में एयरबस H130 मॉडल का यह हेलीकॉप्टर PT मैथ्यू एयर नुसंतारा कंपनी का था। इस घटना में सवार सभी 8 लोगों की मौत हो गई। इंडोनेशियाई अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एक प्रवक्ता ने बताया कि इस दुर्घटना में हेलीकॉप्टर में सवार 6 यात्री और 2 क्रू सदस्यों की मौत हो गई। सेना और पुलिस कर्मियों सहित बचाव दल जमीनी रास्तों से दुर्घटना स्थल तक पहुंचने की कोशिश कर रहे थे।
 
View this post on Instagram
 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)

बचाव दल ने सभी पीड़ितों के शव बरामद कर लिए और दोपहर 2:35 बजे बचाव अभियान समाप्त किया। शवों को पहचान के लिए भयांगकारा अस्पताल ले जाया गया। इंडोनेशिया की बचाव एजेंसी के प्रमुख मोहम्मद शफीई ने बताया कि एयरबस H130 हेलीकॉप्टर का संपर्क सुबह मेलावी के एक बागान क्षेत्र से उड़ान भरने के 5 मिनट बाद टूट गया था। शफीई ने कहा, “दुर्घटना या संपर्क टूटने की जगह घने जंगलों वाले इलाके में है, जहां ऊंची-नीची पहाड़ी जमीन है।” उन्होंने बताया कि बचाव दल को कुछ मलबा मिला है, जिसके हेलीकॉप्टर का पिछला हिस्सा होने का शक है। यह मलबा उस जगह से लगभग 3 किलोमीटर (2 मील) पश्चिम में मिला है, जहां संपर्क टूटा था। दुर्घटना का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं है।” नेशनल सर्च एंड रेस्क्यू एजेंसी और परिवहन मंत्रालय के अनुसार, खोजी दलों ने बाद में सेकाडाऊ जिले के घने जंगलों में हेलीकॉप्टर के मलबे को ढूंढ लिया और दो क्रू सदस्यों तथा छह यात्रियों के शव बरामद कर लिए गए। मारे गए लोगों में एक मलेशियाई नागरिक भी शामिल था। लगभग 27 करोड़ की आबादी वाला इंडोनेशिया एक विशाल द्वीपसमूह देश है, जो कि परिवहन दुर्घटनाओं से लगातार जूझ रहा है। यहां हवाई जहाज, हेलीकॉप्टर दुर्घटनाएं और फेरी (नौका) डूबने की घटनाएं अक्सर होती रहती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here