Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: पॉश इलाके में सूने घर को चोरों ने बनाया निशाना, 2 Cylinder और प्लंबर का सामान उड़ाया, देखें वीडियो

Jalandhar News: पॉश इलाके में सूने घर को चोरों ने बनाया निशाना, 2 Cylinder और प्लंबर का सामान उड़ाया, देखें वीडियो

0
Jalandhar News: पॉश इलाके में सूने घर को चोरों ने बनाया निशाना, 2 Cylinder और प्लंबर का सामान उड़ाया, देखें वीडियो

जालंधरः शहर के पॉश इलाके मॉडल हाउस में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है, जहां चोरों ने एक सूने पड़े घर को निशाना बनाकर लाखों रुपये का सामान साफ कर दिया। पीड़ितों ने घर को रेनोवेट करवाने के लिए छोड़ा हुआ था कि पीछे से चोरों ने घर को निशाना बनाते हुए घर से सिलेंडर, प्लंबर का सामान और बिजली का सामान चोरी कर लिया। घटना के बाद पीडि़तों ने पुलिस को मामले की सूचना दे दी है। भार्गव कैंप थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर केस दर्ज कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, घर के मालिक ने मकान को रिनोवेशन (मुरम्मत) के लिए खाली छोड़ा हुआ था और फिलहाल वह न्यू मॉडल हाउस के अमन नगर इलाके में रह रहे थे। इसी का फायदा उठाते हुए अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया।

घटना का खुलासा उस समय हुआ जब घर के सदस्य वापस पहुंचे। उन्होंने देखा कि घर का दरवाजा अंदर से बंद था। पहले उन्हें शक हुआ कि शायद परिवार के किसी सदस्य ने कुंडी लगाई होगी, लेकिन पुष्टि होने पर दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया गया। अंदर का मंजर देखकर सभी के होश उड़ गए, घर का कीमती सामान गायब था। पीड़ित के अनुसार, चोर घर से 2 गैस सिलेंडर, 6 बाथरूम की नई टूटियां, बिजली की नई वायरिंग और प्लंबर का अन्य सामान चोरी करके ले गए। चोरी हुए सामान की कुल कीमत करीब 2 लाख रुपये बताई जा रही है। पीड़ितों का कहना है कि इलाके में उस समय कोई धार्मिक समागम चल रहा था। आशंका जताई जा रही है कि चोरों ने उसी शोर-शराबे का फायदा उठाकर बिना किसी डर के वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलने के बाद भार्गव कैंप थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों का सुराग लगाया जा सके। इस घटना के बाद इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है और उन्होंने पुलिस से गश्त बढ़ाने की मांग की है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here