Home Mohali Punjab News :इस इलाके में खुलेआम तलवारों से हुआ हमला, व्यक्ति का कटा हाथ, देखें वीडियो

Punjab News :इस इलाके में खुलेआम तलवारों से हुआ हमला, व्यक्ति का कटा हाथ, देखें वीडियो

0
Punjab News :इस इलाके में खुलेआम तलवारों से हुआ हमला, व्यक्ति का कटा हाथ, देखें वीडियो

जीरकपुर: शहर के पभात इलाके में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करती एक घटना सामने आई है। इस घटना में बीती देर शाम खुलेआम तलवारों से हमला कर एक व्यक्ति को गंभीर रुप से घायल कर दिया गया। यह खूनी वारदात पभात नाभा रोड़ पर स्थित आस्था अपॉर्टमेंट सोसाइटी के सामने मैदान में हुई। इससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। मिली जानकारी के अनुसार, दो पक्षों के बीच पिछले दो-तीन दिनों से रंजिश के चलते लगातार तनाव और झगड़े चल रहे थे।

बीती शाम एक भयानक खूनी झड़प में बदल गए। हमलावरों ने बेखौफ होकर तलवारों से हमला किया। इसमें भूपिंदर नामक व्यक्ति का हाथ काट दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर तौर पर घायल भूपिंदर को चंडीगढ़ के सेक्टर-32 अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

दूसरी ओर मौके पर मौजूद स्थानीय निवासियों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं। उनका दावा है कि वारदात की सूचना समय पर देने के बाद पुलिस देरी से पहुंची जिससे हमलावरों को भागने का मौका मिल गया फिलहाल पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश के लिए छापेमारी जारी है।

 

 

 

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here