Home Punjab>Ludhiana Punjab News: संजय गांधी कॉलोनी में 2 पक्षों में हुई खूनी झड़प, जमकर चले ईंट-पत्थर और गोलियां, देखें वीडियो

Punjab News: संजय गांधी कॉलोनी में 2 पक्षों में हुई खूनी झड़प, जमकर चले ईंट-पत्थर और गोलियां, देखें वीडियो

0
Punjab News: संजय गांधी कॉलोनी में 2 पक्षों में हुई खूनी झड़प, जमकर चले ईंट-पत्थर और गोलियां, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले के ताजपुर रोड स्थित संजय गांधी कॉलोनी रविवार रात 2 पुराने दुश्मनों के बीच चल रही रंजिश को लेकर खूनी झड़प हो गई। इस दौरान दोनों गुटों के बीच हुई जमकर ईंट-पत्थर बरसाएं गए और सरेआम गोलियां चलाई गईं। फायरिंग की आवाज से पूरा इलाका निवासियों में डर का माहौल पाया जा रहा है। लोग गोलियों की आवाज सुनकर घरों में कैद हो गए। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। पुलिस जांच में सामने आया है कि विवाद की जड़ पुरानी रंजिश है। इलाके के ही रहने वाले आशीष और ग्रेवाल नाम के दो युवकों के बीच लंबे समय से तनातनी चल रही है।

रविवार दोपहर को दोनों का आमना-सामना हुआ, जिसमें ग्रेवाल ने आशीष की बेरहमी से पिटाई कर दी। इस दौरान आशीष के पैर में गंभीर चोट आई। दोपहर की पिटाई का बदला लेने के लिए आशीष ने रात को अपने 25 से 30 साथियों को इकट्ठा किया और हथियारों से लैस होकर संजय गांधी कॉलोनी में ग्रेवाल के घर पर धावा बोल दिया। आशीष के गुट ने जैसे ही हमला किया दूसरे पक्ष की ओर से भी जवाबी कार्रवाई शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों ओर से पथराव होने लगा। चश्मदीदों के मुताबिक माहौल इतना खौफनाक था कि गलियों में सिर्फ पत्थर गिरने और चीखने-चिल्लाने की आवाजें आ रही थीं। इसी बीच उपद्रवियों ने फायरिंग शुरू कर दी जिससे भगदड़ मच गई।

वारदात की सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर 7 के एसएचओ गगनदीप सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के आने से पहले ही आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घटनास्थल से दो चले हुए कारतूसों के खोल बरामद किए हैं जो इस बात की पुष्टि करते हैं कि मौके पर फायरिंग हुई थी। पुलिस के अनुसार, आशीष और ग्रेवाल दोनों ही आपराधिक प्रवृत्ति के हैं और उन पर पहले भी कई मामले दर्ज हैं। पुलिस कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here