Home Chandigarh College को मिली बम से उड़ाने की धमकी, प्रशासन में मचा हड़कंप

College को मिली बम से उड़ाने की धमकी, प्रशासन में मचा हड़कंप

0
College को मिली बम से उड़ाने की धमकी, प्रशासन में मचा हड़कंप

चंडीगढ़ः पंजाब सहित चंडीगढ़ में स्कूलों और सरकारी इमारतों को पिछले कुछ समय से बम से उड़ाने की धमकियां मिल रही है। वहीं ताजा मामला सेक्टर-42 स्थित डॉ. आंबेडकर कॉलेज का सामने आया है, जहां कॉलेज को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इस धमकी भरे ई-मेल मिलने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के मुताबिक कंट्रोल रूम पर धमकी भरा मैसेज मिलने के तुरंत बाद पुलिस अलर्ट हो गई।

मौके पर पुलिस, खुफिया एजेंसियां, डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक (बम डिएक्टिवेट) टीम को तैनात किया गया। साथ ही कई आला अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचकर हालात का जायजा ले रहे हैं। धमकी की खबर फैलते ही कॉलेज परिसर में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। सुरक्षा के मद्देनजर परिसर को खाली करवा लिया गया है और सघन सर्च ऑपरेशन जारी है।

पुलिस द्वारा पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और हर पहलू पर नजर रखी जा रही है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों से बचें और प्रशासन का सहयोग करें। बता दें कि इससे पहले भी कई बार स्कूलों-कॉलेजों और सरकारी इमारतों के धमकी भरे ई-मेल आ चुके है। लेकिन अभी तक धमकी भरे ई-मेल को लेकर प्रशासन को कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here