Home Punjab>Patiala Punjab News: महंगे ब्रांडों में बेची जा रही थी सस्ती शराब, 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

Punjab News: महंगे ब्रांडों में बेची जा रही थी सस्ती शराब, 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

0
Punjab News: महंगे ब्रांडों में बेची जा रही थी सस्ती शराब, 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

पटियालाः जिले में पुलिस ने महंगे ब्रांड की शराब की बोतलों में सस्ती शराब भरकर बेचने का मामला सामने आया है। एक्साइज अधिकारी के बयानों के आधार पर सिविल लाइन थाने पुलिस ने कार्रवाई कर केस दर्ज करके 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश करके 2 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अर्जुन कुमार और पुनीत कुमार के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, दोषियों द्वारा महंगे ब्रांड की खाली बोतलों में सस्ती और अवैध शराब भरकर उन्हें मार्केट में ऊंची कीमत पर बेचा जा रहा था। इस संबंध में एक्साइज विभाग को गोपनीय सूचना मिली थी, जिसके बाद छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान पुलिस और एक्साइज टीम ने 36 बोतलें अवैध शराब पकड़ लीं। मामले में चरन बाग इलाके के दो व्यक्तियों को गिरफ्तार करके उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया।

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक्साइज इंस्पेक्टर गोपाल शर्मा के बयानों पर एएसआई जतिंदर सिंह द्वारा 17 तारीख को पर्चा दर्ज किया गया था। इस दौरान जांच में पाया गया कि चंडीगढ़ से अवैध शराब लाकर बेच रहे थे। मुख्य बात यह है कि महंगी शराब की बोतलों में सस्ती शराब को ऊंचे दामों में बेचा जा रहा था। पुलिस का कहना है कि गैरकानूनी शराब बेचने वालों के खिलाफ मुहिम जारी रहेगी और दोषियों को कानून अनुसार सजा दी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here