Home National ATS ने पाकिस्तानी हैंडलर्स से जुड़े 8 बैंक खाते किए सीज, Punjab कनेक्शन की तलाश में जुटे अधिकारी

ATS ने पाकिस्तानी हैंडलर्स से जुड़े 8 बैंक खाते किए सीज, Punjab कनेक्शन की तलाश में जुटे अधिकारी

0
ATS ने पाकिस्तानी हैंडलर्स से जुड़े 8 बैंक खाते किए सीज, Punjab कनेक्शन की तलाश में जुटे अधिकारी

लखनऊः देश भर में एजेंसी द्वारा टेरर फंडिंग को लेकर पिछले कुछ समय से कार्रवाई की जा रही है। वहीं लखनऊ में एटीएस ने टेरर फंडिंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पाकिस्तानी हैंडलर्स से जुड़े 8 बैंक खातों को सीज कर दिया है। जांच एजेंसियों को इन खातों के जरिए संदिग्ध लेनदेन के सबूत मिले हैं। बताया जा रहा है कि अब तक की जांच में इसका खुलासा हुआ है कि तकरीबन 2 लाख रुपये के ट्रांजेक्शन मिली हैं।

मामले में आगे की जांच जारी है। एटीएस ने 2 अप्रैल को आलमनगर रेलवे स्टेशन के पास से मेरठ के साकिब, अरबाब और गौतमबुद्धनगर के लोकेश व विकास को गिरफ्तार किया था। एटीएस ने खुलासा किया था कि आरोपी लखनऊ समेत तमाम शहरों में विस्फोट करने की साजिश रची थी। रेलवे सिग्नल बॉक्स में धमाका करने लखनऊ आए थे। वहीं सिलिंडर भरे ट्रकों में आगजनी करने की भी साजिश थी। आरोपी सीधे पाकिस्तानी हैंडलर्स के संपर्क में थे।

सूत्रों के मुताबिक जांच में सामने आया कि करीब आठ बैंक खाते ऐसे हैं, जिनमें पाकिस्तानी हैंडलर्स ने रकम भेजी है। ये रकम बड़ी नहीं है। रेकी करने और दो तीन छोटी आगजनी की घटना के एवज में ये रकम भेजी गई थी। आरोपियों से हुई पूछताछ और मिले साक्ष्यों से पता चला कि लखनऊ में घटना के बाद ये सभी पंजाब जाने वाले थे। आने जाने, खाने पीने का खर्चा भी पाकिस्तानी हैंडलर्स उनको भेजने वाले थे। आरोपी पंजाब में कहां और किससे मिलने वाले थे, इस बारे में जांच एजेंसी जानकारी जुटा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here