ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश में चल रहे “नशा मुक्त हिमाचल अभियान” के तहत जिला पुलिस ऊना ने नशा तस्करों के खिलाफ एक कार्रवाई को अंजाम दिया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने चिट्टा (हेरोइन) सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 20 अप्रैल 26 को पुलिस थाना गगरेट की टीम, जिसका नेतृत्व एएसआई विपिन कुमार कर रहे थे,होशियारपुर रोड गगरेट के समीप होटल अरोमा के पास एक स्कूटी को जांच के लिए रोका तो तलाशी के दौरान स्कूटी की डिग्गी से 2.25 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके पर ही स्कूटी चालक मंगलेश शर्मा निवासी अन्दौरा तथा पीछे बैठे मोहित जसवाल निवासी अम्ब टिल्ला को गिरफ्तार कर लिया।
दोनों आरोपियों के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के अन्य नेटवर्क से जुड़े होने की आशंका को देखते हुए मामले की गहन जांच की जा रही है, ताकि इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों तक भी पहुंचा जा सके। वहीं जिला पुलिस ऊना ने आम जनता से अपील की है कि नशा तस्करी से जुड़ी किसी भी जानकारी को तुरंत पुलिस के साथ साझा करें, ताकि समाज को इस बुराई से मुक्त किया जा सके।