Home Punjab>Faridkot Punjab News: महिला को तस्करी में फंसाने के आरोप में 73 हजार रिश्वत लेते ASI गिरफ्तार

Punjab News: महिला को तस्करी में फंसाने के आरोप में 73 हजार रिश्वत लेते ASI गिरफ्तार

0
Punjab News: महिला को तस्करी में फंसाने के आरोप में 73 हजार रिश्वत लेते ASI गिरफ्तार

फरीदकोटः विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना जैतो में तैनात एएसआई हरपाल सिंह को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई टिब्बी साहिब रोड जैतो निवासी महिला गुरप्रीत कौर की शिकायत के आधार पर की गई। विजिलेंस के प्रवक्ता ने बताया कि एएसआई हरपाल सिंह को 73,500 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। शिकायतकर्ता गुरप्रीत कौर के पति लखवीर सिंह उर्फ़ लक्की और सास जसवीर कौर को कुछ दिन पहले जैतो पुलिस ने नशीली गोलियों सहित गिरफ्तार किया था।

इस मामले में थाना जैतो में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया गया था। आरोप है कि जांच अधिकारी एएसआई हरपाल सिंह ने गुरप्रीत कौर को भी इस मामले में फंसाने की धमकी दी और उससे 2 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की। इसके बाद गुरप्रीत कौर ने विजिलेंस ब्यूरो को शिकायत दी। एसएसपी विजिलेंस फिरोजपुर जगतप्रीत सिंह के निर्देशों पर डीएसपी विजिलेंस फरीदकोट विनोद कुमार और इंस्पेक्टर संदीप सिंह के नेतृत्व में टीम ने जाल बिछाया।

सरकारी गवाहों की मौजूदगी में एएसआई हरपाल सिंह को 73,500 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में डीएसपी विजिलेंस विनोद कुमार ने बताया कि आरोपी एएसआई के खिलाफ विजिलेंस थाना फिरोजपुर में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया जा रहा है। दोष को आज अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा। इसी के साथ ही एएसआई की संपत्ति की भी जांच की जाएगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here