Home Himachal>Una अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के प्रधान पद का चुनाव 24 अप्रैल को

अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के प्रधान पद का चुनाव 24 अप्रैल को

0
अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के प्रधान पद का चुनाव 24 अप्रैल को
ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के प्रधान पद का चुनाव आगामी 24 अप्रैल को प्रातः 11 बजे जिला मुख्यालय स्थित बचत भवन में आयोजित किया जाएगा। यह चुनाव पूर्व एनजीओ प्रधान रजनीश शर्मा के दिसंबर 2025 में सेवानिवृत्त होने के प्रधान पद के रिक्त होने की वजह से आयोजित किया जा रहा है। रजनीश शर्मा के सेवानिवृत्त होने के बाद महासंघ के वरिष्ठ उप-प्रधान तारा सिंह द्वारा इस पद का कार्यभार अस्थायी रूप से संभाला जा रहा है। अब संगठन के नए अध्यक्ष का चुनाव किया जा रहा है। तारा सिंह ने जिला ऊना के सभी ब्लॉक अध्यक्षों तथा जिला प्रतिनिधियों से अपील की है कि वे चुनाव में बढ़-चढ़कर भाग लें और इसे सफल बनाने में सहयोग दें। उन्होंने कहा कि यह चुनाव संगठन को मजबूत करने और कर्मचारियों के हितों की बेहतर पैरवी के लिए महत्वपूर्ण है। महासंघ के पदाधिकारियों ने सभी सदस्यों से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी सनिश्चित करने का भी आह्वान किया है, ताकि संगठन को नई दिशा और नेतृत्व मिल सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here