Home Chandigarh Punjab News : 30,000 रुपये रिश्वत लेते SHO रंगे हाथों गिरफ्तार

Punjab News : 30,000 रुपये रिश्वत लेते SHO रंगे हाथों गिरफ्तार

0
Punjab News : 30,000 रुपये रिश्वत लेते SHO रंगे हाथों गिरफ्तार

चंडीगढ़: विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के दौरान थाना डिवीजन नंबर 4 लुधियाना में एस.एच.ओ. के रूप में तैनात इंस्पेक्टर गुरजीत सिंह को 30,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो के सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपी को नूरवाला रोड, लुधियाना के एक निवासी द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता के पुत्र को डिवीजन नंबर 4, लुधियाना में दर्ज एक मामले में गिरफ्तार किया गया था। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि जब वह अपने बेटे से मिलने थाना डिवीजन नंबर 4, लुधियाना गई, तो उसके बेटे ने बताया कि पुलिस ने उसे बेरहमी से पीटा है और उसकी सोने की अंगूठी तथा चांदी का ब्रेसलेट भी अपने कब्जे में ले लिया है। इस संबंध में आरोपी इंस्पेक्टर ने सोने की अंगूठी और चांदी का ब्रेसलेट वापस करने के लिए 35,000 रुपये की रिश्वत मांगी, लेकिन शिकायतकर्ता ने रिश्वत मांगने की पूरी बातचीत रिकॉर्ड कर ली।

शिकायतकर्ता रिश्वत नहीं देना चाहता था, इसलिए उसने विजिलेंस ब्यूरो, लुधियाना से संपर्क किया। उसकी शिकायत पर प्रारंभिक जांच के बाद विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया, जिसके दौरान आरोपी इंस्पेक्टर को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 30,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में आरोपी के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो थाना लुधियाना में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here