Home Punjab>Amritsar Punjab News: Power Cut से परेशान गेट तोड़कर बिजली घर में घुसे लोगों ने सप्लाई की चालू, कर्मियों से की बदसलूकी, देखें वीडियो

Punjab News: Power Cut से परेशान गेट तोड़कर बिजली घर में घुसे लोगों ने सप्लाई की चालू, कर्मियों से की बदसलूकी, देखें वीडियो

0
Punjab News: Power Cut से परेशान गेट तोड़कर बिजली घर में घुसे लोगों ने सप्लाई की चालू, कर्मियों से की बदसलूकी, देखें वीडियो

अमृतसरः गांव वडाला भिट्टे वढ़ स्थित बिजली घर में आसपास के गांवों के कुछ लोग गेट तोड़कर जबरन अंदर घुस गए। जिसके बाद घटना स्थल पर भारी हंगामा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार गुस्साए लोगों ने बंद की गई बिजली सप्लाई को खुद ही चालू कर दिया और कर्मचारियों के साथ बदसलूकी की। दरअसल, कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें उच्च अधिकारियों के निर्देश पर बिजली कट लगाने के आदेश मिले थे। मौके पर पहुंचे लोगों ने उनकी बात नहीं मानी और फीडर से छेड़छाड़ कर सप्लाई बहाल कर दी।

आरोप है कि कुछ लोग नशे की हालत में थे और उन्होंने बिजली घर के गेट को नुकसान पहुंचाते हुए अंदर प्रवेश किया। ड्यूटी पर मौजूद कर्मचारी सुरिंदर सिंह ने बताया कि सोमवार देर रात करीब 20 से 25 लोग बिजली घर में घुस आए। उन्होंने कर्मचारियों के साथ धक्का-मुक्की की, गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकियां भी दीं।

इस घटना के बाद कर्मचारियों में दहशत का माहौल है और वे अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद थाना कंबो पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी शमशेर सिंह ने बताया कि बिजली विभाग की शिकायत मिल गई है और मामले की जांच जारी है। उन्होंने कहा कि दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बिजली विभाग के कर्मचारियों ने प्रशासन से मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और खासकर रात के समय ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here