Home Punjab>Amritsar Punjab News : संदिग्ध परिस्थिति में फंदे पर लटकी मिली गर्भवती महिला, जांच में जुटी पुलिस, देखें वीडियो

Punjab News : संदिग्ध परिस्थिति में फंदे पर लटकी मिली गर्भवती महिला, जांच में जुटी पुलिस, देखें वीडियो

0
Punjab News : संदिग्ध परिस्थिति में फंदे पर लटकी मिली गर्भवती महिला, जांच में जुटी पुलिस, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के अजनाला इलाके में स्थित गुज्जापीर गांव में उस समय सनसनी फैल गई जब एक शादीशुदा गर्भवती महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

जानकारी मुताबिक, मृतक काजल की शादी 8 साल पहले गुज्जापीर के लवप्रीत से हुई थी। इस दौरान उनके 3 बच्चे हुए। मृतक काजल के पति लवप्रीत ने बताया कि काजल रात में एक बार नहाने के लिए उठी थी, जिसके बाद वह फिर उठी और कमरे से बाहर चली गई। कुछ समय बाद रात को जब छोटा बच्चा रो रहा था तो उसने अपनी पत्नी को आवाज लगाई, लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया जिसके बाद उसने उठकर दूसरे कमरे में देखा तो काजल ने गार्डर से चुनी के साथ फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। यह मंजर देखर उसके पैरो तले जमीन निकल गई और उसने रिश्तेदारों को सूचित किया। उसने कहा कि उसे नहीं पता कि काजल ने ऐसा कदम क्यों उठाया।

इस संबंध में अजनाला पुलिस स्टेशन के SHO हरजीत सिंह ने बताया कि काजल नाम की युवती द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि मृतक गर्भवती थी। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम के लिए शव को कब्जे में ले लिया है। जांच और लड़की के परिवार के बयानों के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here