Home Punjab>Ludhiana Punjab News: ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक्टिवा सवार नाबालिग की मौत, देखें वीडियो

Punjab News: ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक्टिवा सवार नाबालिग की मौत, देखें वीडियो

0
Punjab News: ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक्टिवा सवार नाबालिग की मौत, देखें वीडियो

लुधियाना: जिले के सुभाष नगर में भीषण सड़क हादसे में नाबालिग की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार नाबालिग एक्टिवा पर सवार था। इस दौरान ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक्टिवा सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान 15 वर्षीय सरवन के रूप में हुई है। घटना को लेकर परिवार का रो-रो-कर बुरा हाल हो रहा है।

परिजनों ने बताया कि 2 भाई थे, जिसमें एक भाई की पहले मौत हो चुकी है और आज इसकी सड़क हादसे में जान चली गई। घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची टिब्बा थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। पुलिस का कहना है कि परिवार के बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here