Home Punjab>Ludhiana Punjab News: ट्रॉली की चपेट में आने से 15 वर्षीय मैकेनिक की मौत, देखें वीडियो

Punjab News: ट्रॉली की चपेट में आने से 15 वर्षीय मैकेनिक की मौत, देखें वीडियो

0
Punjab News: ट्रॉली की चपेट में आने से 15 वर्षीय मैकेनिक की मौत, देखें वीडियो

लुधियानाः टिब्बा रोड स्थित 5 नंबर पुल के नीचे बुधवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हुआ। कचरे से भरी ट्रॉली और एक्टिवा की टक्कर में 15 वर्षीय किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान सुभाष नगर निवासी श्रवण कुमार के रूप में हुई है। श्रवण मोटरसाइकिल मैकेनिक का काम सीख रहा था और हादसे के वक्त दुकान का कोई सामान लेने जा रहा था। पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना दोपहर करीब 12:00 बजे की है। श्रवण अपनी एक्टिवा पर सवार होकर किसी काम से जा रहा था। इसी दौरान उसकी एक्टिवा आगे जा रही कचरा ट्रॉली से टकरा गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि श्रवण ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। करीब एक घंटे बाद दोपहर 1:00 बजे परिजनों को इस अनहोनी की सूचना मिली जिसके बाद घर में कोहराम मच गया। इस हादसे ने एक गरीब परिवार को पूरी तरह तोड़ कर रख दिया है। परिजनों ने बताया कि श्रवण तीन भाई थे सबसे छोटा भाई उसकी मौत पहले ही हो चुकी है। मंझला भाई (श्रवण) आज हुए हादसे में श्रवण की भी जान चली गई।बड़ा भाई अब परिवार में केवल सबसे बड़ा भाई बचा है,जो सिलाई का काम करता है। श्रवण के पिता चाय की दुकान चलाते हैं। घर की माली हालत ठीक न होने के कारण श्रवण छोटी उम्र में ही मैकेनिक का काम सीखकर पिता का हाथ बंटाना चाहता था।

हादसे के बाद ट्रॉली चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। टिब्बा पुलिस स्टेशन की टीम ने शव को कब्जे में लेकर सिविल हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवा दिया है। जांच अधिकारी ने बताया कि रूट के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि अज्ञात ट्रॉली की पहचान की जा सके। फिलहाल परिजनों के बयानों के आधार पर मामला दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here