Home Punjab>Kapurthala Punjab News : सट्टे के पैसों को लेकर दो गुटों में झड़प, एक दूसरे पर लगाए गंभीर रूप, देखें वीडियो

Punjab News : सट्टे के पैसों को लेकर दो गुटों में झड़प, एक दूसरे पर लगाए गंभीर रूप, देखें वीडियो

0
Punjab News : सट्टे के पैसों को लेकर दो गुटों में झड़प, एक दूसरे पर लगाए गंभीर रूप, देखें वीडियो

कपूरथलाः जिले में सट्टे के कारोबार में पैसों के लेनदेन को लेकर दो गुटों में हुई लड़ाई-झगड़ा का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर सट्टे के कारोबार में पैसों के लेनदेन को लेकर आरोप लगाए, जबकि दूसरा पक्ष इन आरोपों को इंकार रहा है।

बहसबाजी से हाथापाई तक पहुंचा मामला
शुरुआत में कहासुनी हुई, जो धीरे-धीरे बढ़कर हाथापाई में बदल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एक कार से कई लोग उतरकर मौके पर पहुंचे और फिर दोनों गुटों के बीच झगड़ा शुरू हो गया।

पुलिस ने शुरू की जांच
कपूरथला पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पूरे घटनाक्रम की जांच के बाद जो भी कानूनी कार्रवाई बनती होगी, वह की जाएगी।

पहले भी दर्ज हो चुका है मामला
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि झगड़े में शामिल एक पक्ष पर कुछ दिन पहले ही सट्टे के मामले में केस दर्ज किया गया था।

पुलिस ने दी चेतावनी
पुलिस ने साफ किया है कि यदि ऐसी गतिविधियां दोबारा सामने आती हैं, तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here