Home Himachal>Una वशिष्ट पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों का जेईई मेन्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन, छात्रों ने लहराया सफलता का परचम

वशिष्ट पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों का जेईई मेन्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन, छात्रों ने लहराया सफलता का परचम

0
वशिष्ट पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों का जेईई मेन्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन, छात्रों ने लहराया सफलता का परचम
ऊना/सुशील पंडित: वशिष्ट पब्लिक स्कूल के लिए यह अत्यंत गौरव का क्षण है कि इस वर्ष आयोजित जेईई मेन्स परीक्षा में विद्यालय के लगभग 31 विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि ने न केवल विद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है। कठिन प्रतिस्पर्धा के बीच वशिष्ट पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत, अनुशासन और लगन से शानदार परसेंटाइल प्राप्त कर यह सिद्ध कर दिया कि सही मार्गदर्शन और निरंतर प्रयास से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।
इस सफलता में विशेष रूप से जिन विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय परसेंटाइल प्राप्त किए, वे हैं—
शब्द ठाकुर 99.1 परसेंटाइल,शिवेन चंदेल 98.1 परसेंटाइल,अनिमा वशिष्टा 94.2 परसेंटाइल,अर्णव सिंह मान 93.5 परसेंटाइल,अक्षत गुप्ता 92.7 परसेंटाइल,निकिता  91 परसेंटाइल,आदित्य शर्मा  90.7 परसेंटाइल,अर्चित ऐरी 90 परसेंटाइल , राशि 90 परसेंटाइल। विद्यालय के प्रबंधक मंडल एवं प्रधानाचार्य दीपक कौशल ने सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन और अभिभावकों के सतत सहयोग का परिणाम है।
उन्होंने आगे कहा कि वशिष्ट पब्लिक स्कूल सदैव गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और प्रतिस्पर्धात्मक माहौल प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध रहा है, जिससे विद्यार्थी अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकें।
विद्यालय के निदेशक अनुज वशिष्ट ने कहा कि हमें पूर्ण विश्वास है ,ये होनहार विद्यार्थी भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देश और समाज का नाम रोशन करेंगे।
 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here