Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: लूट की कोशिश नाकाम, बिना नंबरी एक्टिवा और हथियार सहित 2 नौजवान काबू, देखें वीडियो

Jalandhar News: लूट की कोशिश नाकाम, बिना नंबरी एक्टिवा और हथियार सहित 2 नौजवान काबू, देखें वीडियो

0
Jalandhar News: लूट की कोशिश नाकाम, बिना नंबरी एक्टिवा और हथियार सहित 2 नौजवान काबू, देखें वीडियो
जालंधर, ENS: थाना 6 के अधीन आते आबादपुरा में लोगों की सतर्कता और पुलिस की मुस्तैदी से लूट की साजिश को नाकाम करने का मामला सामने आया है। दरअसल, आबादपुरा इलाके में एक व्यक्ति से लूटपाट की कोशिश कर रहे 2 युवकों को राहगीरों ने रंगे हाथों पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गए युवकों के पास से तेजधार हथियार (दातर) और बिना नंबर प्लेट की एक्टिवा बरामद हुई है।

जानकारी देते प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक प्रवासी अकेला जा था कि 2 युवकों ने उसे लूटने की कोशिश की। इस दौरान प्रवासी घायल भी हुआ है। लोगों को शुरू में लगा कि शायद युवकों का एक्सीडेंट हुआ है क्योंकि वहां कुछ खून के निशान जैसा दिखा था। जब उन्होंने पास जाकर देखा तो मामला संदिग्ध निकला। उन्होंने तुरंत हिम्मत दिखाई और लुटेरों को घेर लिया। जब उनसे पूछताछ की गई तो वह बेवजह बहाने बनाने लगे। बाद में पकड़े जाने के डर से बदमाश उनसे माफी मांगने लगे और छोड़ने की गुहार लगाने लगे। लोगों ने तुरंत घटना की सूचना पीसीआर टीम को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने दोनों युवकों को हिरासत में लिया।

स्थानीय व्यक्ति ने बताया कि पुलिस द्वारा नौजवानों की मां से बात की गई और उसने माना कि उन पर पहले भी लूटपाट के मामले दर्ज है और इस बार उन्हें छोड़ दिया जाए। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि अगर सही समय पर लोग न रुकते और पुलिस न आती, तो प्रवासी व्यक्ति के साथ कोई बड़ी अनहोनी हो सकती थी। फिलहाल पुलिस ने दोनों युवकों को काबू कर एक बिना नंबरी एक्टिवा और हथियार बरामद कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।    

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here