Home Punjab>Amritsar Punjab News: Dubai में मरे कुलवंत सिंह की मृत देह India पहुंची, Airport पर परिवारों में छिड़ा विवाद, देखें वीडियो

Punjab News: Dubai में मरे कुलवंत सिंह की मृत देह India पहुंची, Airport पर परिवारों में छिड़ा विवाद, देखें वीडियो

0
Punjab News: Dubai में मरे कुलवंत सिंह की मृत देह India पहुंची, Airport पर परिवारों में छिड़ा विवाद, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के एक व्यक्ति की एक महीने पहले दुबई में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। उसका शव आज अमृतसर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचा जिसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। दरअसल, मृतक के परिवार वालों और ससुराल वालों के बीच शव को ले जाने को लेकर तीखी बहस छिड़ गई। मृतक के ससुर ही मृतक कुलवंत सिंह का शव दुबई से भारत लाए थे। एयरपोर्ट पर ससुराल वाले शुरू में यह दावा कर रहे थे कि वे कुलवंत सिंह का शव अपने साथ ले जाएंगे, जबकि मृतक के माता-पिता और परिवार वालों ने इसका कड़ा विरोध किया।

मृतक के परिवार ने दावा किया कि कुलवंत सिंह की मौत के लिए उनके ससुर और ससुराल पक्ष के लोग ही जिम्मेदार हैं। इसलिए वे शव को ससुराल वालों को सौंपने के लिए तैयार नहीं हैं। परिवार वालों का कहना है कि उन्हें कई दिनों तक इस घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई और न ही उन्हें कंपनी से कोई संतोषजनक जवाब मिला।

मृतक की मां शिंदो और भाई ने बताया कि उन्होंने कई दिनों तक फोन और ईमेल के जरिए अपने भाई से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई। बाद में कंपनी के एक फोरमैन ने उन्हें बताया कि कुलवंत की मौत हो गई है। उनका कहना है कि सच को छिपाया गया और उन्हें भ्रम की स्थिति में रखा गया।

इस मामले में समाजसेवी निहंग सिंह बाबा गुरप्रीत सिंह ने भी परिवार का समर्थन किया और कहा कि यह मामला गंभीर है और इसकी पूरी जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि परिवार को पहले कोई सही जानकारी नहीं मिली थी और कुछ लोगों की तरफ से धमकियां भी आई हैं।

दूसरी ओर, मृतक के ससुर जरनैल सिंह ने कहा कि वे इस मामले में कोई विवाद नहीं चाहते और अंतिम संस्कार मृतक के माता-पिता द्वारा ही किया जाना चाहिए। उनका कहना है कि जो होना था हो गया, और अब फैसला मृतक के माता-पिता पर छोड़ दिया गया है। वहीं मौके पर मौजूद रिश्तेदारों ने पूरे मामले की गहन जांच की मांग की है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here