Home Panchkula शर्मनाक: संतान की चाहत में नाबालिग साली से जीजा ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

शर्मनाक: संतान की चाहत में नाबालिग साली से जीजा ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

0
शर्मनाक: संतान की चाहत में नाबालिग साली से जीजा ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

पंचकूलाः सेक्टर-19 के अधीन आते इलाके में शर्मसार घटना सामने आई है। जहां आरोपी पत्नी से संतान ना होने के कारण नाबालिग साली को ही भगाकर ले गया। आरोपी ने लड़की के साथ जबरदस्ती की और वह अब गर्भवती है। पंचकूला पुलिस ने करीब 2 महीने से लापता 17 वर्षीय की लड़की को बरामद कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि पीड़िता की काउंसलिंग कराई जा रही है।

दरअसल, सेक्टर-19 की रहने वाली महिला ने पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज करवाई कि उसकी 17 साल की बेटी रात से अचानक लापता हो गई है। पड़ोस में रहने वाला उनका रिश्तेदार भी उसी रात से गायब था। परिवार ने संदेह जताया कि वही व्यक्ति उनकी बेटी को बहला-फुसला कर ले गया है। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जब पुलिस को उसके ठिकाने का पता चला तो उसे पलवल से पकड़ लिया गया और लड़की को बरामद किया गया। लड़की की मेडिकल जांच करवाई गई, जिसमें उसके गर्भवती होने की पुष्टि हुई।

पुलिस जांच के मुताबिक आरोपी और पीड़िता का परिवार पहले से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं और इस समय पंचकूला में रह रहे हैं। नाबालिग लड़की आरोपी की पत्नी के चाचा की बेटी (साली) है। आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नी से संतान नहीं हो रही थी, इसलिए संतान की चाह में उसने नाबालिग साली को भगाया। आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराएं 137(2), 96, 64(2) एम और पोक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है। आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here