Home National BJP प्रत्याशी की कार पर हुआ हमला, तोड़े शीशें, देखें वीडियो

BJP प्रत्याशी की कार पर हुआ हमला, तोड़े शीशें, देखें वीडियो

0
BJP प्रत्याशी की कार पर हुआ हमला, तोड़े शीशें, देखें वीडियो

आसनसोलः पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के पहले चरण में वोटिंग चल रही है। वहीं वोटिंग के बीच आसनसोल से हिंसा की खबर सामने आई है। आसनसोल में भीड़ ने भाजपा प्रत्याशी अग्निमित्रा पॉल की कार पर हमला किया है। इस हमले में बीजेपी प्रत्याशी की कार के कांच टूट गए। अग्निमित्रा पॉल आसनसोल दक्षिण विधानसभा सीट से बीजेपी की उम्मीदवार हैं। बताया गया कि अग्निमित्रा पॉल की कार पर ईंटें और पत्थर फेंके गए, जिससे उनके कार की खिड़कियां टूट गईं। बाद में इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, ताकि इसकी जांच की जा सके। घटनास्थल का एक वीडियो भी सामने आया है।


जिसमें बीजेपी प्रत्याशी कार के सामने खड़ीं नजर आ रही हैं। मालूम हो कि अग्निमित्र पाल फैशन डिजाइनर से राजनीति में आईं। अग्निमित्रा पश्चिम बंगाल भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष भी हैं। आसनसोल दक्षिण सीट से उन्होंने पिछले चुनाव में भी जीत हासिल की थी, इस बार भी वो मैदान में हैं। इस बीच वोटिंग के दौरान उनकी कार पर हमले की घटना सामने आई।

मिली जानकारी के अनुसार आसनसोल दक्षिण सीट से बीजेपी उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल की कार पर रहमत नगर क्षेत्र में कथित रूप से पथराव किया गया, जिससे वाहन के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए। उन्होंने हीरापुर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। बता दें कि इससे पहले वीरवार को बंगाल में पहले चरण की वोटिंग के दौरान मुर्शिदाबाद और दक्षिण दिनाजपुर जिले से भी हिंसा की खबरें सामने आईं। मुर्शिदाबाद में टीएमसी समर्थकों की हुमायूं कबीर के साथ झड़प हुई। जबकि दक्षिण दिनाजपुर में भीड़ ने बीजेपी प्रत्याशी शुभेंदु सरकार पर हमला किया। हिंसा की सभी घटनाओं पर चुनाव आयोग ने संज्ञान लिया है और मामले में रिपोर्ट मांगी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here