Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: होगा Blackout, बजेंगे Siren, DC Varjeet Walia का आया बयान, देखें वीडियो

Jalandhar News: होगा Blackout, बजेंगे Siren, DC Varjeet Walia का आया बयान, देखें वीडियो

0
Jalandhar News: होगा Blackout, बजेंगे Siren, DC Varjeet Walia का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: पंजाब के सभी जिलों में शुक्रवार को ब्लैकआउट मॉक ड्रिल की जाएगी। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को रात 8:00 बजे से लेकर रात 8:15 बजे तक यह मॉक ड्रिल की जाएगी। दरअसल, बिजली कटौती को लेकर शहर में मॉक ड्रिल के तहत ब्लैक आउट होगा और सायरन बजेंगे। वहीं मामले की जानकारी देते हुए डिप्टी कमिशनर वरजीत वालिया ने बताया कि 24 अप्रैल को रात 8 बजे केवल खालसा कॉलेज फॉर विमेन परिसर में मॉक ड्रिल और बिजली कटौती का आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि शहर में नहीं बल्कि लिमिटेड कैपेंस में यह मॉक ड्रिल होगी। इस दौरान खालसा कॉलेज में ब्लैक आउट किया जाएगा। मॉक ड्रिल एक्सरसाइज और ब्लैक आउट एक्सरसाइज सिर्फ इसी कैपेंस मे होगी। पूरे शहर और गांवो में मॉक ड्रिल नहीं होने वाली है। डीसी ने कहा कि 8 बजे ब्लैक आउट होगा, उसके बाद क्लियर सिग्नेल दिया जाएगा। वहीं मॉक ड्रिल, रेस्क्यू और सर्च की जाएगी। इस मॉक ड्रिल में नेशनल डिज़ास्टर रिस्पॉन्स फ़ोर्स (NDRF), फायर ब्रिगेड, डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेशन, म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन, पुलिस, हेल्थ डिपार्टमेंट, सिविल डिफेंस और NCC जैसी कई एजेंसियां मिलकर काम करेंगी।

डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेशन द्वारा ऑर्गनाइज की गई इस एक्सरसाइज का मकसद रियल-टाइम इमरजेंसी रिस्पॉन्स सिनेरियो को सिमुलेट करना है। डीसी ने कहा कि इसमें किसी को भी घबराने की जरूरत नहीं है। यह मॉक ड्रिल जागरूक करने के लिए की जा रही है। आने वाले समय में 6-6 महीने के बाद यह मॉक ड्रिल की जा सकती है। डीसी ने लोगों से अपील की है कि किसी अफवाहों में विश्वास ना करें। यह ब्लैक आउट गांवो या शहर में नहीं होगा। दोनों जिलों के स्थानीय प्रशासन का कहना है कि ये एक्सरसाइज किसी भी अचानक आने वाली एमरजेंसी के लिए तैयारी करने का एक एहतियाती तरीका है। लोगों से कहा गया है कि वे पूरा ब्लैकआउट करके अपना पूरा सहयोग दें। एक्सरसाइज के दौरान जनरेटर, पावर बैकअप सिस्टम, टॉर्च, मोमबत्ती या माचिस का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here