Home Himachal>Una 25 अप्रैल को होगा कुलदीप शर्मा के नये काव्य संग्रह का विमोचन

25 अप्रैल को होगा कुलदीप शर्मा के नये काव्य संग्रह का विमोचन

0
25 अप्रैल को होगा कुलदीप शर्मा के नये काव्य संग्रह का विमोचन
ऊना/सुशील पंडित: अखिल भारतीय प्रगतिशील लेखक संघ की हिमाचल प्रदेश इकाई के महासचिव देवेन्द्र धर ने जानकारी देते हुए बताया कि हिंदी के अग्रणी कवि कुलदीप शर्मा के नये कविता संग्रह “आत्महत्या से बचे हुए लोग” का लोकार्पण 25 अप्रैल को जिला कल्याण विभाग के सभागार में किया जाएगा। इस समारोह में देश के अनेक जाने माने कवि, साहित्यकार भाग ले रहे हैं। जिनमे जालंधर से प्रो. सुरेश सेठ, चंडीगढ़ से प्रो. सत्यपाल सहगल, गुरमीत बेदी, चमन शर्मा, होशायारपुर से डॉ धर्मपाल साहिल, कपूरथला से डॉ प्रोमिला अरोड़ा, फगवाड़ा से डॉ अनिल पांडे, मंडी हिमाचल प्रदेश से डॉ गंगा राम राजी, कुल्लू से गणेश गनी प्रमुखता से भाग ले रहे हैं। इसके अतिरिक्त, राजीव त्रिगर्ती, अशोक नादिर, सुभाष शफीक, कमलनयन शर्मा, जितेंदर परवाज़ आदि भी इस समारोह में शामिल होंगे और अपनी कविताओं से श्रोताओं को सराबोर करेंगे। उन्होंने बताया कि पहला सत्र 10 बजे आरम्भ होगा और इसमें पुस्तक लोकार्पण, शोध पात्र वाचन और परिचर्चा में विद्वान् साहित्यकार भाग लेंगे। ज्ञातव्य है कि कुलदीप शर्मा का यह नया कविता संग्रह देश के जाने माने आलोचकों की प्रतिक्रियाओं के चलते पहले ही चर्चा में है। 172 पृष्ठों के इस संग्रह में कुल 75 के करीब कविताएँ हैं जो समाज में जबरन हाशिये पर धकेल दिए लोगों के पक्ष में बात करती हैं। देवेन्द्र धर ने बताया कि बाहर से आने वाले विद्वतजनों के अतिरिक्त जिला भाषा अधिकारी निकू राम, प्रो. संजय वर्मा व प्रो. श्रेयसी सिंह व स्थानीय कवि लेखक भी इस कायक्रम में शिरकत करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here