Home Punjab>Jalandhar Canada में Punjabi Sikh को नौजवान ने मारे धक्के, की नस्लीय टिप्पणी, देखें वीडियो

Canada में Punjabi Sikh को नौजवान ने मारे धक्के, की नस्लीय टिप्पणी, देखें वीडियो

0
Canada में Punjabi Sikh को नौजवान ने मारे धक्के, की नस्लीय टिप्पणी, देखें वीडियो
जालंधर, ENS: कनाडा गए पंजाबियों के खिलाफ लगातार हेट स्पीच के मामले सामने आ रहे है। वहीं ताजा मामला शुक्रवार को कनाडा के वुडस्टाक से सामने आया है। जहां बुजुर्ग पंजाबी सिक्ख के साथ नौजवान द्वारा बदसलूकी की गई। इस मामले की वीडियो भी सामने आई है, जिसमें व्यक्ति को नौजवान ने धक्के मारे। दरअसल, घर के बाहर घूम रहे पंजाबी बुजुर्ग को स्थानीय युवक ने धक्के मारते हुए कनाडा से पंजाब जाने के लिए कहा और कहने लगा कि तुम हमारे देश में क्या कर रहे हों। वीडियो में देखा जा सकता है कि मास्क लगाए युवक रोड पर बुजुर्ग पर नस्लीय टिप्पणी कर रहा है।
 
View this post on Instagram
 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)

लोगों के पुलिस को कॉल करने के बाद पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। बता दें कि इससे पहले भी पंजाबी फैमिली की 2 कारें जलाई जा चुकी हैं। इसका भी वीडियो सामने आया था, जिसमें युवक कारों पर तेल डालते साफ नजर आ रहे हैं। स्थानीय युवकों ने पार्क में खड़ी कार के शीशे पर पंजाबियों को लेकर गालियां लिख दीं। इस घटना के बाद सिख संगठन और भारतीय समुदाय के लोग गुस्से में हैं। लोगों ने इसे नस्लीय हमला बताया है। इसके साथ वुडस्टाक पुलिस के एक्शन पर शुक्रिया अदा किया। वुडस्टाक पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी और पंजाबी बुजुर्ग की पुलिस ने पहचान उजागर नहीं की है। पुलिस का कहना है कि जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती कनाडा के कानून अनुसार पहचान नहीं बताई जा सकती। बुजुर्ग के परिवार की तरफ से भी कोई बयान नहीं आया। मास्क पहना युवक वीडियो में बुजुर्ग को उकसाता हुआ नजर आता है। वुडस्टाक पुलिस का कहना है कि अभी प्राथमिक जांच में यही सामने आया है कि युवक ने ये काम अपनी मर्जी से किया है। इसके पीछे कोई ग्रुप या शरारती तत्व नहीं है। सिख समुदाय इसे कनाडा में बढ़ते एंटी सिख हेट क्राइम का हिस्सा मान रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here