Home Punjab>Ludhiana Punjab News: सरेआम Snatching के मामले में NRI महिला का आया बयान, देखें वीडियो

Punjab News: सरेआम Snatching के मामले में NRI महिला का आया बयान, देखें वीडियो

0
Punjab News: सरेआम Snatching के मामले में NRI महिला का आया बयान, देखें वीडियो

लुधियानाः महानगर में आज दिनदहाड़े महिलाओं से लूट का मामला सामने आया था। दरेसी थाने के अंतर्गत आने वाले बस्ती जोधेवाल इलाके में एनआरआई महिला को बाइक सवार लुटेरे ने अपना शिकार बनाया था और सोने की चेन झपट ली थी। इस दौरान महिलाओं ने भी बहादुरी दिखाते हुए लुटेरों का जमकर सामना किया था।

वहीं अब इस मामले में पीड़ितों का बयान आया है। पीड़ित राज कौर ने बताया कि वह ग्रीस से लुधियाना के बस्ती जोधेवाल अपनी बहन के पास आई थी। वह अपनी बहन के साथ बाजार जा रहे थे कि रास्ते में बाइक सवार 2 युवकों ने उन्हें किसी के घर के बारे में पूछा, लेकिन उन्होंने रास्ता नहीं पता होने की बात कहकर उन्हें भेज दिया। बाद में वहीं युवक थोड़े आगे गए तो सुनसान जगह पर उन युवकों ने उन्हें फिर से घेर लिया और उसे नीचे गिराकर सोने की चेन छीन ली। राज कौर ने कहा कि उन्होंने उसके गले को हाथ डाला था, धक्का देकर भाग निकला। राज ने कहा कि उन्हें इस घटना को लेकर बहुत दुख है और इससे उनका मन टूट गया है।

वहीं पीड़ित की रिश्तेदार राजकुमारी ने बताया कि वह भी यहां बॉम्बे से आए हैं। वह अपनी बहन के साथ किसी काम से जा रहे थे कि 2 बाइक सवार लुटेरों ने उन पर हमला कर दिया। इस दौरान पहले लोगों ने उनकी कोई मदद नहीं की और वह दोनों अकेले ही लुटेरों से भिड़ती रहीं। बाद में एक दुकान से युवक रॉड लेकर बाहर आया तो अन्य लोगों ने भी फिर हिम्मत दिखाई और लुटेरों को पकड़ने के लिए आगे बढ़े, लेकिन तब तक लुटेरे मौके से फरार हो गए थे। उन्होंने कहा कि वह इस हादसे से सहमें हुए हैं और पुलिस से इस मामले में आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग करते हैं, ताकि लोग आराम से कहीं भी जा सकें।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here