Home National Reception Party में हुए विवाद के बाद युवक की चाकू मारकर हत्या, 2 राउंडअप

Reception Party में हुए विवाद के बाद युवक की चाकू मारकर हत्या, 2 राउंडअप

0
Reception Party में हुए विवाद के बाद युवक की चाकू मारकर हत्या, 2 राउंडअप

डीडवाना-कुचामनः शादी की दावत के दौरान हुए विवाद में 22 साल के युवक की चाकू मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू की और 2 संदिग्धों को राउंडअप किया है, जबकि मामले की जांच जारी है।

जानकारी मुताबिक, यह मामला जसवंतगढ़ कस्बे में वार्ड नंबर 1 स्थित तेलियों के मोहल्ले में शादी का है। मृतक सरफराज (22) सुजानगढ़ के खानपुर चांदपुर का रहने वाला था। जसवंतगढ़ निवासी पप्पू पुत्र मुनीर के घर 15 अप्रैल को शादी हुई थी। इसके बाद वीरवार रात रिसेप्शन के डिनर रखी गई थी, जिसमें सुजानगढ़ से भी कुछ युवक शामिल होने आए थे। इसी दौरान सरफराज पुत्र अमरुद्दीन और आए हुए कुछ युवकों के बीच कहासुनी हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच पहले से मारपीट को लेकर रंजिश थी, जिससे विवाद बढ़ गया। विवाद के दौरान सुजानगढ़ से आए युवकों में से एक ने सरफराज पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल को तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही जसवंतगढ़ थानाधिकारी राजेश सियाग पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

थानाधिकारी राजेश सियाग के अनुसार घटना में 4 युवक शामिल थे, जो मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए थे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2 लड़कों को राउंडअप किया है। शुरुआती पूछताछ में दोनों नाबालिग लग रहे हैं और उनकी उम्र करीब 16-17 साल बताई जा रही है। चाकू से वार किसने किया, यह पूछताछ के बाद स्पष्ट होगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here