Home Punjab>Jalandhar Jalandhar से सांसद अशोक मित्तल, राघव चड्ढा और संदीप पाठक ने छोड़ी पार्टी

Jalandhar से सांसद अशोक मित्तल, राघव चड्ढा और संदीप पाठक ने छोड़ी पार्टी

0
Jalandhar से सांसद अशोक मित्तल, राघव चड्ढा और संदीप पाठक ने छोड़ी पार्टी

जालंधर, ENS: आम आदमी पार्टी में बहुत बड़ी बगावत देखने को मिली है। खबर है कि राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा समेत 3 सांसदों ने पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया है। ये तीनों सांसद एक साथ बीजेपी में शामिल हो गए हैं। राघव चड्ढा के साथ आम आदमी पार्टी छोड़ने वालों में अशोक मित्तल और संदीप पाठक भी शामिल हैं। इन दोनों ने भी बीजेपी का दामन थाम लिया है।

राघव चड्ढा समेत तीन सांसदों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आम आदमी पार्टी छोड़ने का ऐलान किया। संदीप पाठक और अशोक मित्तल के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, सांसद राघव चड्ढा ने कहा, ‘हमने फैसला किया है कि हम, राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के दो-तिहाई सदस्य, भारत के संविधान के प्रावधानों का प्रयोग करते हुए भाजपा में विलय कर लेंगे।’ राघव चड्ढा ने कहा कि दो तिहाई से ज्यादा सांसद हमारे साथ हैं। हमारे साथ में हरभजन सिंह, राजेंद्र गुप्ता, विक्रमजीत सिंह साहनी और स्वाति मालीवाल भी हमारे साथ हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here