Home Punjab>Firozpur Punjab News: तेज रफ्तार ट्रक का कहर, लैंटर गिरने से Security Guard की मौत, देखें वीडियो

Punjab News: तेज रफ्तार ट्रक का कहर, लैंटर गिरने से Security Guard की मौत, देखें वीडियो

0
Punjab News: तेज रफ्तार ट्रक का कहर, लैंटर गिरने से Security Guard की मौत, देखें वीडियो

फिरोजपुरः जिले के गांव रत्ता खेड़ा पंजाब सिंह वाला में बेकाबू हुए एक चालक ने सिक्योरिटी गार्ड के कमरे में ट्रक घुसा दिया। इस घटना में सिक्योरिटी गार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल सिक्योरिटी गार्ड को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान सिक्योरिटी गार्ड की मौत हो गई। मृतक की पहचान 45 वर्षीय बलविंदर सिंह के रूप में हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने बताया कि ट्रक भांगर की तरफ से आ रहा था और जब गांव रत्ता खेड़ा पंजाब सिंह वाला पहुंचा तो ट्रक तेज रफ्तार और लापरवाही से सिक्योरिटी गार्ड के कमरे से टकरा गया। टक्कर इतनी भयानक थी कि इस घटना में लैंटर गिर गया और सिक्योरिटी गार्ड मलबे के नीचे दब गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलने पर थाना घल्लुखुर्द पुलिस ने पीड़ित परमात्मा सिंह पुत्र गुरदित्त सिंह के दिए बयानों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़ित ने कहा कि उसका बेटा बलविंदर सिंह अकाल अकैडमी, रत्ता खेड़ा पंजाब सिंह वाला में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था, उसी समय अकाल अकैडमी के मेन गेट पर खड़े सिक्योरिटी रूम में ट्रक की इतनी तेज टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचाक के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पीड़ित के बयानों के आधार पर पुलिस ने अज्ञात ट्रक ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here