चंडीगढ़ः पंचकूला नगर निगम की पूर्व मेयर उपेन्द्र कौर आहलूवालिया ने कांग्रेस की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। नगर निगम चुनावों के दौरान कांग्रेस पार्टी को यह बड़ा झटका लगा है। सूत्रों के मुताबिक उपेन्द्र कौर आहलूवालिया जल्द ही भाजपा में शामिल हो सकती हैं। सूत्रों के अनुसार आज उन्हें हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पार्टी में शामिल करवा सकते हैं।