Home National शादी से लौट रहे परिवार की मातम में बदली खुशियां, पति-पत्नी, बेटे सहित 5 की मौत, देखें वीडियो

शादी से लौट रहे परिवार की मातम में बदली खुशियां, पति-पत्नी, बेटे सहित 5 की मौत, देखें वीडियो

0
शादी से लौट रहे परिवार की मातम में बदली खुशियां, पति-पत्नी, बेटे सहित 5 की मौत, देखें वीडियो

मऊ: उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के दोहरीघाट थाना क्षेत्र में शुक्रवार अल सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसने खुशियों वाले घर को मातम में बदल दिया। रांची से अपनी लाडली बेटी की शादी संपन्न कराकर वापिस गोरखपुर लौट रहे एक परिवार की स्कार्पियो कुसुम्हा-बशारतपुर के पास अनियंत्रित होकर ट्रेलर से टकरा गई। इस दर्दनाक हादसे में पति, पत्नी, उनके इकलौते बेटे और 2 चालकों समेत कुल 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कार्पियो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोगों के शवों को निकालने के लिए पुलिस को घंटों मशक्कत करनी पड़ी।

इस घटना में 3 लोग एक ही परिवार के थे। घटना शुक्रवार तड़के 3 बजे दोहरीघाट थाना क्षेत्र में बरसातपुर अहिरानी गांव के पास हाईवे पर हुई। सीओ जितेंद्र कुमार ने बताया कि मृतकों की पहचान विनय श्रीवास्तव (53), उनके बेटे कृतार्थ श्रीवास्तव (27), पत्नी अर्चना श्रीवास्तव (48) निवासी रानीडीहा, थाना खोराबार, जनपद गोरखपुर और रविंद्र यादव (20), पुरुषोत्तम कुमार (28) निवासी मटीहानी, थाना मोहनपुर, जिला गया (बिहार) के रूप में हुई है। सीओ, घोसी जितेंद्र कुमार ने बताया कि चारपहिया गाड़ी (JH 21G3927) अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी लेन में पहुंच गया। दूसरी तरफ से आ रहे ट्रक (BR 28GB2171) कार की भीषण टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी भयानक थी कि कार सवार सभी 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में वाहन में मौजूद एक पालतू कुत्ते की भी जान चली गई है। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर थाना दोहरीघाट पुलिस टीम पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल मऊ भेज दिया है। शिकायत लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि परिवार रांची में बेटी की शादी कराकर वापिस घर लौट रहा था। कार वाराणसी से गोरखपुर की तरफ जा रही थी और ट्रक गोरखपुर से वाराणसी की तरफ जा रहा था। कार चालक अचानक दूसरी लेन में चला गया, जिसकी वजह से यह भीषण सड़क हादसा हो गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here