Home Chandigarh बागी सांसदों पर CM Mann ने कसा तंज, कहा- ‘अदरक, जीरा, लहसुन… 7 अकेले कभी नहीं बना पाएंगे सब्जी

बागी सांसदों पर CM Mann ने कसा तंज, कहा- ‘अदरक, जीरा, लहसुन… 7 अकेले कभी नहीं बना पाएंगे सब्जी

0
बागी सांसदों पर CM Mann ने कसा तंज, कहा- ‘अदरक, जीरा, लहसुन… 7 अकेले कभी नहीं बना पाएंगे सब्जी

चंडीगढ़ः आप पार्टी के भीतर मची राजनीतिक हलचल ने बड़ा हंगामा मचा हुआ है। राघव चड्ढा समेत 3 सांसदों ने आप छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया। वहीं, 4 सांसदों को लेकर सस्पेंस बरकरार है। इसे लेकर अब आप नेता और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने तंज भरा पोस्ट शेयर किया है। भगवंत मान ने आप छोड़कर बीजेपी जॉइन कर चुके और करने की आशंका वाले 7 सांसदों की तुलना 7 मसालों से की। उन्होंने इन सब्जियों की खासियत बताते हुए कहा कि ये सब्जियां तब तक ही अहम हैं जब तक किसी में डाली न जाए। अपने आप में इनकी कोई अहमियत नहीं है।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “अदरक, लहसुन, जीरा, मेथी पाउडर, लाल मिर्च, काली मिर्च और धनिया। ये 7 चीजें मिलकर सब्जी को स्वादिष्ट बनाती हैं, लेकिन अकेले ये चीजें सब्जी नहीं बन सकतीं।” बता दें कि शुक्रवार को राघव चड्ढा ने भाजपा का दामन थाम लिया। भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने राघव चड्ढा को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान, राघव चड्ढा के साथ अशोक मित्तल और संदीप पाठक भी भाजपा में शामिल हुए। बलबीर सिंह ने भी आप सांसदों के पार्टी छोड़ने पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, जिनको हमने चुन के भेजा था, ‘पंजाब के MLAs ने भेजा था, उनको इन लोगों ने धोखा दिया है, विश्वास घात किया है हमारे साथ।

अगर उनमे थोड़ी सी भी तमीज होती तो वो रिजाइन करके जाते। ये बीजेपी का ऑपरेशन लोटस है, यही काम करती है बीजेपी।’ बताया जा रहा है कि आम आदमी पार्टी ने राघव चड्ढा सहित तीनों नेताओं पर एक्शन लेने की तैयारी कर ली है। आप नेता संजय सिंह ने बताया कि राघव चड्ढा, अशोक मित्तल, और संदीप पाठक के खिलाफ राज्यसभा सभापति को एक पत्र सौंपा जाएगा। इस पत्र के जरिए, राज्यसभा सभापति से राघव चड्ढा सहित तीनों सांसदों को राज्यसभा की सदस्यता से अयोग्य घोषित करने की मांग की जाएगी। इससे पहले, संजय सिंह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए राज्यसभा सदस्यों के दलबदल की कड़ी निंदा की। उन्होंने इसे भाजपा द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन लोटस’ का हिस्सा करार दिया और कहा कि पंजाब की जनता पार्टी छोड़ने वाले सात सदस्यों को कभी माफ नहीं करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here