Home Haryana Haryana News: National Highway पर पलटा JSL का Overloaded Truck, लगा लंबा जाम, देखें वीडियो

Haryana News: National Highway पर पलटा JSL का Overloaded Truck, लगा लंबा जाम, देखें वीडियो

0
Haryana News: National Highway पर पलटा JSL का Overloaded Truck, लगा लंबा जाम, देखें वीडियो

हिसारः नेशनल हाईवे के पास महाराणा प्रताप चौक से कैंट की तरफ जाते समय एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलटने का मामला सामने आया है। हादसे में ड्राईवर बाल-बाल बचा। वहीं ट्रक के साथ चल रहे कार चालकों ने कार की स्पीड बढ़ाकर जान बचाई।

जानकारी मुताबिक, जेएसएल (जिंदल स्टेनलेस लिमिटेड ) कंपनी का ट्रक लोहे के रोल लेकर गुरुग्राम की ओर जा रहा था। जैसे ही यह ट्रक हिसार शहर से बाहर निकला तो अनियंत्रित होकर गिर गया। इस ट्रक के ओवरलोड होने की आशंका बताई जा रही है। इस कारण यह सड़क पर बैलेंस नहीं बना पाया। घटना के बाद मौके पर भारी जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाने की कार्यवाही शुरू की और ट्रक को हाइड्रा क्रेन की मदद से उठवाया। ट्रक में भारी भरकम लोहे के रोल हैं, जिससे ट्रक उठाने में दिक्कत हुई। दूसरी ओर हाईवे पर लंबी कतार लग गई। एंबुलेंस को दूसरी लेन से निकालने की व्यवस्था की गई।

वहीं, जिंदल इंडस्ट्रीज के ट्रक ड्राइवर सोनू ने अपनी गलती होने से साफ इनकार करते हुए कहा कि सड़क का झुकाव था, इस कारण ट्रक पलट गया। हालांकि, आसपास खड़े लोगों ने कहा कि यहां से तो कई ट्रक गुजरते हैं वो तो नहीं पलटते। जब लोगों ने ट्रक में माल के वजन के बारे में पूछा तो वो आनाकानी करने लगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here