Home Chandigarh Punjab News: Kabaddi जगत के ‘Close Fighter’ ने थामा आम आदमी पार्टी का दामन, CM Mann ने करवाया शामिल

Punjab News: Kabaddi जगत के ‘Close Fighter’ ने थामा आम आदमी पार्टी का दामन, CM Mann ने करवाया शामिल

0
Punjab News: Kabaddi जगत के ‘Close Fighter’ ने थामा आम आदमी पार्टी का दामन, CM Mann ने करवाया शामिल

चंडीगढ़ः पंजाब की पारंपरिक और लोकप्रिय खेल कबड्डी से जुड़े खिलाड़ियों के बीच अपनी अलग पहचान बनाने वाले मशहूर स्टॉपर और ‘क्लोज फाइटर’ के नाम से प्रसिद्ध Pala Jalalpuriya ने अब राजनीति के मैदान में एंट्री कर ली है। कबड्डी सुपरस्टार पाला जलालपुरिया ने शनिवार को Aam Aadmi Party का दामन थाम लिया।

चंडीगढ़ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री Bhagwant Mann ने उन्हें पार्टी में औपचारिक रूप से शामिल करवाया और सम्मानित किया। पाला जलालपुरिया कबड्डी की दुनिया में अपने बेहतरीन खेल, मजबूत डिफेंस और दमदार स्टॉपिंग के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने लंबे समय तक कबड्डी के मैदान में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है और युवाओं के बीच खासा प्रभाव रखते हैं। यही वजह है कि उनकी राजनीतिक पारी को भी अहम माना जा रहा है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस मौके पर कहा कि पाला जलालपुरिया जैसे लोकप्रिय खिलाड़ी का पार्टी में शामिल होना युवाओं को प्रेरित करेगा और पंजाब के विकास के लिए पार्टी को और मजबूती देगा। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी में हर उस व्यक्ति का स्वागत है, जो समाज और राज्य की तरक्की के लिए काम करना चाहता है। वहीं पाला जलालपुरिया ने पार्टी में शामिल होने के बाद कहा कि उनका मकसद राजनीति के जरिए लोगों की सेवा करना और पंजाब के युवाओं के हितों के लिए काम करना है। उन्होंने कहा कि वह मुख्यमंत्री भगवंत मान की नीतियों और सोच से प्रभावित होकर पार्टी से जुड़े हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here