Home Punjab>Ludhiana Punjab News: Trident Group के संचालक Rajinder Gupta के खिलाफ AAP का प्रदर्शन, दीवार पर लिखा गद्दार, देखें वीडियो

Punjab News: Trident Group के संचालक Rajinder Gupta के खिलाफ AAP का प्रदर्शन, दीवार पर लिखा गद्दार, देखें वीडियो

0
Punjab News: Trident Group के संचालक Rajinder Gupta के खिलाफ AAP का प्रदर्शन, दीवार पर लिखा गद्दार, देखें वीडियो

लुधियानाः पंजाब की राजनीतिक एक बार फिर से गरमा गई है। पंजाब के 7 सांसद बीते दिन आप पार्टी को छोड़ गए। जिसमें से 3 सांसद भाजपा में शामिल हो गए। जिसके बाद आज आप पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी छोड़कर जाने वाले राज्यसभा सांसदों के खिलाफ उनके घरों के बाहर प्रदर्शन किया जा रहा है। आज जालंधर में अशोक मित्तल की एलपीयू और हरभजन सिंह के घर बाहर प्रदर्शन किया जा रहा है।

आज हरभजन सिंह के घर की दीवार पर आप पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा गद्दार शब्द लिखा गया। वहीं अब किचलू नगर में आप पार्टी की यूथ विंग ने राज्यसभा सांसद और दिग्गज कारोबारी राजिंदर गुप्ता के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। हाल ही में उनके भाजपा में शामिल होने के फैसले से नाराज आप कार्यकर्ता दोपहर 3 बजे उनके किचलू नगर स्थित ट्राइडेंट ग्रुप के दफ्तर का घेराव करने पहुंचे हैं। हालांकि मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। आम आदमी पार्टी के यूथ विंग के प्रदेश उपाध्यक्ष परमिंदर संधू ने कहा कि राजिंदर गुप्ता का भाजपा में जाना जनमत के साथ विश्वासघात है।

उन्होंने बताया कि कल ही गुप्ता ने आधिकारिक तौर पर भाजपा जॉइन की थी, जिसके विरोध में आज पंजाब भर से यूथ विंग के कार्यकर्ता लुधियाना में जुटेंगे। भाजपा की नीतियों और दलबदल की राजनीति को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। राजिंदर गुप्ता ने जिस तरह से पाला बदला है, उसका जवाब देने के लिए आज युवा विंग सड़कों पर उतरेगी। किचलू नगर एक रिहायशी और कमर्शियल इलाका है। घेराव की कॉल को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है। भारी संख्या में कार्यकर्ताओं के जुटने की संभावना के चलते आसपास की सड़कों पर रूट डायवर्ट किया जा सकता है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक उनकी आवाज ऊपर तक नहीं पहुँचती, वे दफ्तर के बाहर डटे रहेंगे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here