Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: AAP Party के कार्यकर्ताओं ने फूंका भज्जी का पुतला, देखें वीडियो

Jalandhar News: AAP Party के कार्यकर्ताओं ने फूंका भज्जी का पुतला, देखें वीडियो

0
Jalandhar News: AAP Party के कार्यकर्ताओं ने फूंका भज्जी का पुतला, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: आप पार्टी से बीते दिन 7 सांसद बागी हो गए। आप पार्टी के हरभजन सिंह, राघव चड्ढा, अशोक मित्तल, संदीप पाठक सहित 7 राज्यसभा सांसद पार्टी छोड़ दी। इस दौरान 3 सांसद बीते को छोड़कर भाजपा को ज्वाइन कर गए। इसी के चलते राज्यसभा सांसद के घरों के बाहर प्रदर्शन किया जा रहा है। वहीं भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी व राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह के घर की दीवार के बाहर गद्दार शब्द लिख दिया गया। जिसके बाद पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा भज्जी का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने भज्जी के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।

इस दौरान आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सिर पर काली पट्टी बांधकर हरभजन सिंह के खिलाफ नारेबाजी की। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पुलिस की मौजूदगी में हरभजन सिंह के घर के बाहर गद्दार शब्द लिख दिया और इस दौरान रोकने के दौरान पुलिस के साथ भी कार्यकर्ता उलझ पड़ा। बताया जा रहा है कि घटना स्थल पर नगर निमग के मेयर विनीत धीर और नीतिन कोहली पहुंचे, लेकिन उन्हें वापिस भेज दिया गया। मीडिया से बात करते आप पार्टी के जनरल सैकेटरी यूथ विंग पंजाब के संजीव चौधरी ने कहा कि पंजाब के साथ पुराने समय से धक्केशाही हो रही है।

उसी लड़ी के तहत पंजाब के साथ गद्दारी की गई। पंजाब के साथ गद्दारी उन लोगों ने की है, जिन्हें पंजाब की आवाज उठाने के लिए राज्यसभा में भेजा गया, लेकिन वहीं बीते दिन आप पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। संजीव चौधरी ने कहाकि भाजपा ने पहले दिन से पंजाब के साथ धक्का किया है। पहले दिन से भाजपा की नीति पंजाब के खिलाफ रही है, चाहे आरडीएफ फंड की बात की जाए, काले कानून सहित अन्य मुद्दों की बात की जाए।

आप पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं के खिलाफ यह नारेबाजी की गई और दीवारों पर गद्दार शब्द लिखा गया है। संजीव चौधरी ने कहाकि जो भी पंजाब के साथ गद्दारी करेंगा उनके घरों की दीवारों पर भी इसी तरह गद्दार शब्द लिखा जाएगा। क्योंकि पंजाब की नुमाइंदगी करने गए लोग पंजाब के साथ गद्दारी करेंगे उन्हें बर्दाश नहीं किया जाएगा। इस दौरान चेतावनी देते हुए कहा कि पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले नेता मैदान में उतरकर चुनाव लड़े और जीतकर दिखाएं। संजीव ने कहा कि अगर वह पंजाब का भला चाहते है तो वह इस्तीफे दें दें और खुद चुनाव लड़ लें।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here