Home Himachal>Una 2017 बैच के आईo एसo एफo अधिकारी विकल्प यादव ने संभाला ऊना वनमंडल का कार्यभार

2017 बैच के आईo एसo एफo अधिकारी विकल्प यादव ने संभाला ऊना वनमंडल का कार्यभार

0
2017 बैच के आईo एसo एफo अधिकारी विकल्प यादव ने संभाला ऊना वनमंडल का कार्यभार
ऊना/सुशील पंडित: 2017 बैच के भारतीय वन सेवा (आई एफ एस) अधिकारी विकल्प यादव ने ऊना वनमंडलाधिकारी  के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है। उनके कार्यभार संभालने के साथ ही वन विभाग में नई ऊर्जा और सख्त कार्यशैली की उम्मीद जताई जा रही है।
विकल्प यादव इससे पहले नालागढ़ वनमंडल में बतौर वनमण्डलाधिकारी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उन्होंने वन विभाग में सेवाओं की शुरुआत 1 जनवरी 2020 को कोटगढ़ से की थी, जहां उन्होंने वन विभाग में अपनी पहली नियुक्ति संभाली। इसके बाद वे नूरपुर वनमंडल, रामपुर वनमंडल और नालागढ़ वनमंडल में भी वनमण्डलाधिकारी के तौर पर जिम्मेदारियां निभा चुके हैं।
विकल्प यादव 20 अप्रैल 2026 को औपचारिक रूप से ऊना वनमंडलाधिकारी के पद पर तैनात हुए। अपने अनुभव और प्रशासनिक क्षमता के चलते उन्हें एक सख्त और सक्रिय अधिकारी के रूप में जाना जाता है। मूल रूप से लखनऊ (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले विकल्प यादव से ऊना वनमंडल में वन संरक्षण और विभागीय कार्यों को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here