Home Himachal>Una हवाई हमलों व आपदाओं से निपटने के लिये ऊना में एक हजार को ट्रेनिंग

हवाई हमलों व आपदाओं से निपटने के लिये ऊना में एक हजार को ट्रेनिंग

0
हवाई हमलों व आपदाओं से निपटने के लिये ऊना में एक हजार को ट्रेनिंग
ऊना/सुशील पंडित: नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों के लिए होमगार्ड्स वाहिनी की ओर से अब तक एक हजार के करीब   नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों को आपदा से निपटने की ट्रेनिंग दी गई हैं । इस दौरान  हवाई हमलों के दौरान अपनी व जनमानस की सुरक्षा करने को लेकर गुर सिखाए जा रहे है ।आपदा की स्थिति को लेकर जान माल की रक्षा करने के गुण विकसित किए जा रहे है ।
शिवर में नागरिक सुरक्षा , युद्ध , आपदा ,  बाढ़  , अनुशासन ,   हेल्थ टिप्स, वायरलैस सिस्टम , जरूरतमंद को सी पी आर देना आदि  से संबंधित जानकारी दी जा रही है, स्वयंसेवकों को बताया गया कि  स्वयंसेवियों को स्ट्रैचर के बारे में  रिहर्सल, गांठों के बारे में रिहर्सल, ओर ड्रिल  परेड के बारे बताया गया। इसके उपरान्त नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों को नागरिक सुरक्षा की सेवाओं बारे विस्तारपूर्वक जानकारी दी जा रही है।
इस प्रशिक्षण शिविर का आयोजन  12वीं वाहिनी के आदेशक  के आदेशानुसार आयोजित  किया जा रहा है। इस शिविर में पुरुषों के साथ महिलाएं भी शामिल है । जिन्हें हवाई हमलों व आपात आपदा से निपटने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। बटालियन ऑफिसर धीरज शर्मा ने कहा कि  होमगार्ड्स कमांडेंट हितेश लखनपाल के दिशानिर्देश में नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों की ट्रेनिंग जारी है ।
ट्रेनिंग का मकसद जब भी किसी भी परिस्थिति में समाज ओर देश को स्वयंसेवक की  आवश्यकता पड़ती है तो नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक बढ़ चढ़कर भाग ले सकते हैं ।
बर्ष 2025-26 में 743 स्वयंसेवको व 2026-27 में 262 स्वयंसेवकों को ट्रेनिंग दी  गई है ।ट्रेनिंग का क्रम लगातार जारी है । ताकि आपदा के समय ट्रेनिंग शुदा स्वयंसेवकों को विभिन्न विभागों में  जान माल की सुरक्षा हेतु तैनात किया जा सके ।
 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here