Home International Donald Trump पर हमला करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार, Elon के रुप में हुई पहचान, देखें वीडियो

Donald Trump पर हमला करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार, Elon के रुप में हुई पहचान, देखें वीडियो

0
Donald Trump पर हमला करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार, Elon के रुप में हुई पहचान, देखें वीडियो
नई दिल्ली: कैलिफोर्निया के टोरेंस के रहने वाले 31 साल के एक व्यक्ति की व्हाइट हाउस कॉरेस्पोडेंट्स डिनर में हुई गोलीबारी की घटना के सिलसिले में हिरासत में ले लिया गया है। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उनका मानना है कि संदिग्ध हमलावर अकेला ही था। अधिकारियों ने बताया कि संदिग्ध हिरासत में और उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

एलन के रुप में हुई पहचान

न्यूज रिपोर्ट के अनुसार, उसकी पहचान टोरेंस निवासी 31 साल कोल टॉमस एलन के रुप में हुई है। जांच में जुड़े 2 सूत्रों के अनुसार, उसके पास एक शॉटगन और एक हैंडगन थी। संदिग्ध ने 2017 में कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (कैलिफोर्निया टेक्नीशियन) से इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री और 2025 में कंप्यूटर साइंस में मास्टर डिग्री हासिल की है।
वह वीडियो गेम डेवलपर के रुप में काम करता है। एलन फिलहाल पुलिस हिरासत में है हालांकि अधिकारियों ने अभी तक आधिकारिक तौर पर उसने नाम की पुष्टि नहीं है। लौरा लूमर से भी संदिग्ध की पहचान कोल टॉमस एलन के रुप में हुई है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को कहा कि उनका मानना है कि व्हाइट हाउस के पत्रकारों के रात्रि भोज में हमला करने वाला संदिग्ध हमलावर अकेला था। ट्रंप ने उसे व्यक्ति की सनकी बताते हुए कहा कि उन्हें इस बात का कोई कारण नहीं लगता है कि इस हमले का ईरान युद्ध से कोई संबंध नहीं है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि शनिवार को व्हाइट हाउस के पत्रकारों के रात्रिभोज की मेजबानी करने वाले वॉशिंगटन का होटल विशेष तौर पर सुरक्षित नहीं था। गौरतलब है कि ये हिल्टन होटल है जो 1965 में खुलने के बाद से कई बड़े राजनीतिक कार्यक्रमों की मेजबानी करता आया है। व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान कई हथियारों से लैस एक व्यक्ति ने सीक्रेट सर्विस की चौकी पर हमला कर दिया है जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत कार्रवाई की है।

वॉशिंगटन डीसी पुलिस ने दिया बयान

वॉशिंगटन डीसी के पुलिस ने कॉन्फ्रेंस में यह बताया है कि जब संदिग्ध व्यक्ति चेकपॉइंट के पास पहुंचा तो उसके पास एक शॉटगन एक हैंडगन और कई चाकू थे। न्यूयॉर्क पोस्ट के अनुसार, संदिग्ध को गोली नहीं लगी और उसे जांच के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया है। इस घटना में अमेरिकी सीक्रेट सर्विस का एजेंट घायल हुआ है।    

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here