Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: Ritu Nooran के Ex-Husband ने तोड़ी चुप्पी, QR Code को लेकर छिड़ा विवाद, देखें वीडियो

Jalandhar News: Ritu Nooran के Ex-Husband ने तोड़ी चुप्पी, QR Code को लेकर छिड़ा विवाद, देखें वीडियो

0
Jalandhar News: Ritu Nooran के Ex-Husband ने तोड़ी चुप्पी, QR Code को लेकर छिड़ा विवाद, देखें वीडियो

जालंधर: पंजाबी सूफी सिंगर नूरां सिसटर्स के बीमार पिता गुलशन मीर के इलाज को परिवार में छिड़ी बहस दिन प्रतिदिन सार्वजनिक होती जा रही है। गुलशन मीर की सबसे छोटी बेटी रितु नूरां की तरफ से पिता के इलाज में मदद के लिए जारी किए गए क्यूआर कोड का विवाद भी बढ़ता जा रहा है।

ज्योति नूरां भी इसे लेकर गालियां निकाल चुकी हैं। अब रविवार को रितु नूरां के एक्स हसबेंड ने वीडियो जारी कर परिवार के भीतर चल रहे तनाव और लेन-देन के विवादों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। ज्योति नूरां का पक्ष लेते हुए कहा कि जनता बिना सच जाने ज्योति को निशाना बना रही है। ज्योति अपनी जगह बिल्कुल सही है, उसने परिवार के लिए बहुत कुछ किया है। कुछ लोग जानबूझकर उसकी टांग खींचने की कोशिश कर रहे हैं।

मीर साहब (पिता) की बीमारी और अस्पताल के खर्चों को लेकर चल रहे विवाद पर उन्होंने कहा कि यह सब दिखावा है। उन्होंने आरोप लगाया कि परिवार के पास संपत्तियों और कारों की कोई कमी नहीं है, लेकिन उनकी मांगने की आदत कभी नहीं जाती। उन्होंने कहा कि 10 लाख रुपए जैसी राशि उनके लिए कोई बड़ी बात नहीं है और अगर मदद की जरूरत थी, तो वे सीधे मांग सकते थे, लेकिन इसे तमाशा बनाया जा रहा है।

निजी संबंधों पर बड़े खुलासे करते हुए उन्होंने रितु नूरां पर सीधा हमला बोला और कहा कि रितु उसे और अपने मासूम बच्चे को उस समय छोड़कर चली गई थी जब वह बच्चा महज 6 महीने का था, जो अब दो साल का हो चुका है। वर्तमान में रीतू के साथ नजर आ रहे ‘मंगी’ नाम के व्यक्ति की पहचान और हैसियत पर गंभीर सवाल उठाते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि उसी की वजह से उनके आपसी संबंध खराब हुए हैं। इसके साथ ही उन्होंने यह दावा भी किया कि जब सुल्ताना नूरा अस्पताल में परिवार का हाल-चाल जानने गईं, तो वहां उनके साथ भी अच्छा व्यवहार नहीं किया गया और उन्हें ताने मारे गए।

बोले-दूसरे के साथ गलत करने वालों को यहीं पर भुगतना पड़ता है

अंत में उन्होंने आम जनता और प्रशंसकों से अपील की कि वे किसी के पारिवारिक मसलों में बिना पूरी जानकारी के हस्तक्षेप न करें और न ही सोशल मीडिया पर किसी के खिलाफ गलत टिप्पणी करें। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि नरक और स्वर्ग इसी धरती पर देखना पड़ता है और जो आज दूसरों के साथ गलत कर रहे हैं, उन्हें यहीं भुगतना होगा।

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here