Home Himachal>Una जुआ मामले में एक गिरफ्तार, मारपीट के आरोप में केस दर्ज

जुआ मामले में एक गिरफ्तार, मारपीट के आरोप में केस दर्ज

0
जुआ मामले में एक गिरफ्तार, मारपीट के आरोप में केस दर्ज
ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना में पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए जुआ खेलने और मारपीट के आरोपों में केस दर्ज किए हैं। दोनों मामलों की जांच जारी है। जुआ खेलते व्यक्ति पर कार्रवाई पुलिस थाना मैहतपुर की टीम ने 25 अप्रैल को गुप्त सूचना के आधार पर रायपुर सहोड़ा स्थित रेलवे फाटक के पास दबिश दी। इस दौरान राजेन्द्र सिंह निवासी नैहरिया, तहसील अंब के कब्जे से 730 रुपये की नकदी और सट्टा पर्चियां बरामद की गईं।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पब्लिक गैंबलिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है। रास्ता रोककर मारपीट करने का आरोप वहीं, पुलिस थाना बंगाणा में 26 अप्रैल को एक मारपीट का मामला दर्ज किया गया है।
शिकायतकर्ता राजकुमार निवासी कैहलवी ने बताया कि सुबह करीब 6:50 बजे मशिन्द्र सिंह और रमेश उर्फ काका ने उसका रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की, जिससे उसे चोटें आईं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक ऊना ने बताया कि दोनों मामलों में आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
   

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here