Home National चलती Train से गिरा युवक, बहन की चीखों के बीच नहीं रुकी रेलगाड़ी!, Chain Pulling और Helpline भी बेअसर, देखें वीडियो

चलती Train से गिरा युवक, बहन की चीखों के बीच नहीं रुकी रेलगाड़ी!, Chain Pulling और Helpline भी बेअसर, देखें वीडियो

0
चलती Train से गिरा युवक, बहन की चीखों के बीच नहीं रुकी रेलगाड़ी!, Chain Pulling और Helpline भी बेअसर, देखें वीडियो

रेलवे ने बैठाई जांच कमेटी, कार्रवाई का आश्वासन

जलपाईगुड़ीः चलती ट्रेन में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां, जलपाईगुड़ी रामनगर रूट पर एक लड़का चलती ट्रेन से सामान के साथ गिर जाता है, जिसके बाद ट्रेन में मौजूद यात्री ‘चेन पुलिंग’ की कोशिश करते हैं, मगर 10 से 15 किलोमीटर निकल जाने के बाद भी ट्रेन नहीं रुकती है। ऐसे में उस लड़के की बहन का रो-रोकर बुरा हाल हो जाता है। इस मामले में रेलवे ने जांच कमेटी बैठा दी है। वहीं चलती ट्रेन में इस तरह का वाक्स होने से लोगों में रोष पाया जा रहा है।
जानकारी मुताबिक, जलपाईगुड़ी-रामनगर रुट पर एक परिवार ट्रेन में सफर कर रहा था। इस दौरान परिवार के अन्य सदस्य ट्रेन में चढ़ गए थे, लेकिन उनका एक लड़का सामान चढ़ा रहा था। इसी दौरान ट्रेन अचानक चल पड़ी और वह सामान के साथ चलती ट्रेन से गिर गया है। लड़के के परिवार और उसकी बहन ने तुरंत शोर मचा दिया। बहन को रोता देख अन्य यात्रियों ने चेन पुलिंग कर दी, लेकिन ट्रेन फिर भी नहीं रुकी। लोगों ने हेल्पलाइन नंबर पर भी फोन किया, लेकिन उधर से कोई जवाब नहीं आया। इस दौरान ट्रेन में मौजूद एक युवक ने इस घटना का वीडियो भी बनाया जिसमें गिरने वाले लड़के की बहन बुरी तरह रोती हुई नजर आ रही है। वीडियो की शुरुआत भी लड़की के चिल्ला-चिल्लाकर रोने के साथ ही होती है, जिसे उसके सामने बैठी महिला ‘पुलिस पहुंच गई होगी’ समझाती है, मगर उसका रोना नहीं रुकता है। इस दौरान वीडियो बना रहा व्यक्ति बताता है कि ‘जलपाईगुड़ी स्टेशन क्रॉस करके हम रामनगर जा रहे थे। इस बीच एक लड़का नीचे गिर गया, हमने चेन पुलिंग की भी कोशिश की, 182 पर भी कॉल किया, रेल मदद पर भी कॉल किया। लेकिन कही से कोई सपोर्ट नहीं है, TTE को बोला, तो उन्होंने भी किसी को कॉल किया, पुलिस को भी कॉल करके नंबर लिया, लेकिन ट्रेन फिर भी नहीं रुक रही।’ व्यक्ति आगे कहता है कि ‘लड़का 10-15 किलोमीटर पहले ही गिर गया है। लेकिन यहां कोई मदद करने के लिए आ नहीं रहा है। इसका एक भाई था, अब वो भी पता नहीं कहां किस हालत में होगा!’ वहीं घटना के बाद वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो गई। लोगों ने इसे गलत बताया। अब इस पूरी घटना की वीडियो बनाना वाले व्यक्ति ने रेलवे से शिकायत की है। रेलवे के कहने पर DRM कटिहार ने मामले में जांच के आदेश दे दिए है। एक्स पर @RailwaySeva ने मामले में एक्शन के लिए DRM कटिहार को टैग किया तो उनका रिस्पांस था कि ‘असुविधा के लिए हमें गहरा खेद है। इस मामले की विस्तृत जांच के लिए संबंधित अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है।’  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here