Home National कार का दरवाजा खुलने से हादसे का शिकार हुआ बाइक सवार, देखें CCTV

कार का दरवाजा खुलने से हादसे का शिकार हुआ बाइक सवार, देखें CCTV

0
कार का दरवाजा खुलने से हादसे का शिकार हुआ बाइक सवार, देखें CCTV

टिहरी गढ़वालः उत्तराखंड में नई टिहरी के बौराड़ी में शराब की दुकान के सामने भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि कार चालक द्वारा अचानक दरवाजा खोल दिया गया। इस घटना में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार नगरवासी लंबे समय से इस दुकान को हटाने की मांग कर रहे हैं, और इस वीडियो ने उनकी मांग को और हवा दे दी है। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि बौराड़ी स्थित शराब की दुकान के ठीक सामने एक कार खड़ी थी।

पीछे से आ रहे बाइक सवार युवक के पास पहुंचते ही कार चालक ने अचानक ड्राइवर सीट की तरफ का दरवाजा खोल दिया। बाइक सवार दरवाजे से टकराकर सड़क की दूसरी तरफ गिर गया। दुर्भाग्यवश, उसी समय नीचे की ओर से एक और कार आ रही थी। युवक बाल-बाल उस कार की चपेट में आने से बचा, लेकिन गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, घायल युवक की पहचान बौराड़ी निवासी तनिश के रूप में हुई है। हादसे में तनिश के पैर की हड्डी फ्रैक्चर हो गई है और शरीर के अन्य हिस्सों पर भी चोटें आई हैं। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस स्थान पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं।

नई टिहरी के नगरवासी लंबे समय से बौराड़ी स्थित इस अंग्रेजी शराब की दुकान को हटाने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि संकरी सड़क पर शराबियों और वाहनों के जमावड़े के कारण अक्सर जाम लगता है और दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। करीब 3 महीने पहले नगर कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप पंवार के नेतृत्व में दुकान के बाहर प्रदर्शन भी किया गया था। हाल ही में नगर वासियों ने दुकान हटाने को लेकर आगे की रणनीति बनाने के लिए एक बैठक भी की थी। स्थानीय नागरिकों ने बताया कि शराब की दुकान के कारण यहां भीड़-भाड़ रहती है और वाहन भी अव्यवस्थित तरीके से खड़े रहते हैं। खानाबदोश राजस्थानी बगड़ि़यों का डेरा भी इसी दुकान के पास है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here